{"_id":"67e3e098f778573db80e6a0c","slug":"identify-drug-addicts-and-get-them-counselled-rewari-news-c-198-1-rew1001-216981-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशा करने वालों की पहचान कर काउंसिलिंग करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशा करने वालों की पहचान कर काउंसिलिंग करवाएं
Thu, 27 Mar 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गठित जिलास्तरीय नार्को समन्वय कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान डीसी अभिषेक मीणा और एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों संग मंथन कर मुहिम को सफल बनाने का आह्ववान किया।
डीसी ने कहा कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम की कड़ी में नशा मुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से नशा मुक्ति की मुहिम के तहत साइकिल यात्रा 8-9 अप्रैल को रेवाड़ी भी पहुंचेगी जो जिला के गांव व शहरी क्षेत्र को कवर करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित भी करेगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वह न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि दूर दराज के क्षेत्र में भी व्यापक निगरानी रखें। नशे की लत ने जिन युवाओं को गिरफ्त में ले लिया है, उनके पुनर्वास के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएं।
अधिकारियों से कहा गया कि वह नशा करने वालों की पहचान करें और उनकी काउंसिलिंग करवाएं। इस कार्य में पुलिस विभाग का भी सहयोग लिया जाए। जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के साथ-साथ विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने बारे जागरूक किया जाए। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
शिक्षण संस्थान में नियमित मॉनिटरिंग हो :
डीसी ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए चलाई जा रही मुहिम में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लागू है। स्कूल-कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थानों के नजदीक बीड़ी, सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, नशे के नश्तर को पहचानने और इससे बचने के उपायों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। सरकार नशे के उपचार के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित कर रही है, ताकि नशे की लत से जूझ रहे लोग इलाज करवा सकें।