{"_id":"6086ee558ebc3ec1ab376cd8","slug":"husband-wife-eat-posion-rewari-news-rtk606120243","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने निगला जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने निगला जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के गांव नंदरामपुर बास में रविवार को एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक युवक की मां ने अपने ही छोटे बेटे व पुत्रवधू पर बड़े बेटे व उसकी पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को गांव नंदरामपुर निवासी राजेश व उसकी पत्नी कविता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। राजेश के बेटे आशीष ने दोनों को कमरे में बेसुध हालत में पड़ा देख कर अपनी दादी केला देवी को सूचना दी। सूचना के बाद स्वजन ने दोनों को रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया तथा कविता को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
छोटे बेटे व पुत्रवधू पर लगाया आरोप
केला देवी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका बड़ा बेटा राजेश व छोटा बेटा सोनू गांव नंदरामपुर बास स्थित एक ही मकान में रहते है। वह गांव अलावलपुर स्थित खेत में रहती है। राजेश व सोनू के बीच मकान के बंटवारे को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता था। सोनू व उसकी पत्नी बड़े बेटे राजेश व उसकी पत्नी को धमकी देते थे तथा मारपीट भी करते थे। राजेश व उसकी पत्नी इस प्रताड़ना से परेशान हो चुके थे। राजेश कई बार सोनू व उसकी पत्नी द्वारा दी जा रही प्रताड़ना की जानकारी उसे दे चुका था। दोनों की प्रताड़ना से परेशान होकर ही राजेश व उसकी पत्नी कविता ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनेें को सौंप दिया तथा सोनू व कविता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।