फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hungry longing for the sight of the moon hidden in the clouds

बादलों में छिपे चांद के दीदार के लिए भूखे तरसीं सुहागिनें

Sun, 24 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hungry longing for the sight of the moon hidden in the clouds
शहर के सेक्टर-3 के हाउसिंग बोर्ड में कहानी सुनतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Rewari
जिले में करवा चौथ का पर्व रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने उपवास रख चौथ माता की कथा सुनीं लेकिन बादलों के कारण उन्हें चांद का दीदार करने के लिए इंतजार करना पड़ा। ज्योतिषानुसार चंद्रोदय 8 बजकर 10 मिनट पर रहा, लेकिन बादल छाए रहने से महिलाओें को चांद का दीदार नहीं हो सका।
विज्ञापन

महिलाओं ने चौथ माता से पति की लंबी आयु व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शाम होते ही चांद के दीदार को महिलाएं छत पर पहुंचनी आरंभ हो गईं थी। कोई टीवी पर तो कोई इंटरनेट से चांद निकलने के सही समय की जानकारी ले रही थी। जिन महिलाओं का यह पहला व्रत था उनमें विशेष उत्साह था। शनिवार को व्रत के दिन भी महिलाएं दोपहर तक सजने संवरने में जुटी हुई थीं।
विज्ञापन

बाजारों में भी रही रौनक
शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर रौनक छाई रही। खरीदारी को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। देर शाम तक महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए कास्मेटिक दुकानों एवं मॉल में पहुंचती रहीं, जिससे दिनभर काफी भीड़भाड़ रही। मेहंदी लगवाने को लेकर महिलाओं में अधिक रुचि देखी गई। साथ ही ज्वेलरी की दुकानों पर भी महिलाओं ने खूब खरीदारी की, जिनमें मंगलसूत्र, चेन, चुटकी आदि शामिल रहे। बाजारों में भी सुहागिनों से संबंधित आइटमों की भी काफी मांग रही। अपनी पत्नियों के लिए गिफ्ट खरीदने में भी पतियों ने काफी रुचि दिखाई, जिससे गिफ्ट गैलरियों में भी आम दिनों की बजाय भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिकता के रंग में रंगा करवा चौथ
कोसली। पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत अब आधुनिकता के रंग में रंग चुका है। अब बाजार में त्योहारों के चलते विभिन्न पैकेजों की पेशकश के बीच पूजा की थाली से लेकर चांद को देखने वाली छलनी तक को डिजाइनर ओर स्टाइलिश बना दिया है। परंपरागत साड़ियां तो आज भी है, लेकिन अब महिलाएं खास कर युवतियां डिजाइनर साड़ियां लहंगे ओर सलवार सूट में ही दिखाई दी। कपड़ा व्यापारी विनय कुमार ने बताया कि डिजाइनर परिधानों में इस बार लहंगे की मांग अधिक रही। क्वालिटी के अनुसार कीमत अधिक होने के बावजूद भी लहंगों की बिक्री भी खूब रही। वहीं पूजा के सामान की दुकान के संचालक सुनील कहते हैं कि इस बार हमारे यहां डिजाइनर वाली थाली और डिजाइनर छलनी की बिक्री बहुत ज्यादा रही। उन्होंने बताया कि डिजाइनर थाली में रखा जाने वाला पूजा का सामान भी आकर्षक पैकिंग में रखा गया था। उन्होंने बताया कि डिजाइनर छलनी को पेंट मांडना, मोती, कुंदन ओर जरी से सजाया गया था। वहीं ब्यूटी पार्लर भी विशेष छूट के साथ पेशकश करते देखे गए।

 करवा चौथ की कहानी सुनतीं महिलाएं। संवाद

करवा चौथ की कहानी सुनतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed