फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HUKTA demands a law ensuring job security for contractual teachers.

Rewari News: हुकटा ने उठाई अनुबंधित शिक्षकों की जॉब सिक्योरिटी कानून की मांग

Sat, 20 Jun 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
HUKTA demands a law ensuring job security for contractual teachers.
कोसली। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा शिक्षा समिति के चेयरपर्सन एवं रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों के लिए जॉब सिक्योरिटी कानून जल्द लागू करने की मांग उठाई। हुकटा ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों एवं शिक्षकों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रस्तावित हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक सेवा-सुरक्षा विधेयक को शीघ्र मंजूरी देकर आगामी कैबिनेट और विधानसभा के मानसून सत्र में पारित कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद शिक्षा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने कहा कि विश्वविद्यालयों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे अनुबंधित शिक्षकों की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर विधेयक को जल्द स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा। समिति के सदस्य विधायक हरिंदर सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, रणधीर पनिहार और बलराम दांगी ने भी शिक्षकों की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन

हुकटा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मलिक और कानून सलाहकार डॉ. संदीप यादव ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जॉब सिक्योरिटी विधेयक का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 1400 अनुबंधित शिक्षक वर्षों से उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में आईजीयू मीरपुर इकाई की अध्यक्ष कर्मवती यादव, डॉ. अजय यादव, डॉ. पूजा यादव, डॉ. मनीष, डॉ. पवन, डॉ. सुनीता, डॉ. रचना, डॉ. दीक्षा सहित अनेक अनुबंधित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed