फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HTET: 11,078 candidates will appear today and tomorrow at 13 centers

एचटेट : 13 केंद्रों पर आज और कल 11,078 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sat, 18 Dec 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
HTET: 11,078 candidates will appear today and tomorrow at 13 centers
रेवाड़ी। एडीसी आशिमा सांगवान ने जिले में 18 व 19 दिसंबर को होने वाली एचटेट के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारी को शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। एडीसी ने बताया कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत कोविड नियमों का पालन करते हुए जिले में एचटेट के लेवल एक, दो व तीन की परीक्षा आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में 11078 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लेवल एक के तहत 2158, लेवल दो में 4704 तथा लेवल तीन में 4116 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि अफसर और परीक्षा केंद्रों पर तैनात जिम्मेदार यहां लगे सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी व जैमर की अच्छी तरह जांच कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सीईओ जिप जयदीप कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के भीतर परीक्षा से जुड़े स्टाफ को मोबाइल के इस्तेमाल की मनाही रहेगी। परीक्षा केंद्र तक परीक्षा सामग्री पहुंचने व वापसी के साथ-साथ केंद्र के भीतर भी वितरण के कार्य की वीडियो ग्राफी होनी चाहिए। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल, स्मार्ट वाच या अन्य डिजिटल उपकरण के अलावा बोर्ड द्वारा वर्जित सामान परीक्षा केन्द्र पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले तक मिलेगा प्रवेश
पहले दिन लेवल-तीन पीजीटी की सायंकालीन सत्र में तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक परीक्षा होगी। वहीं दूसरे दिन लेवल एक-पीआरटी और लेवल दो-टीजीटी की सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक तथा दूसरे सत्र में दोपहर बाद तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा आरंभ होने के एक घंटा पहले तक ही केंद्र में प्रवेश करना होगा। प्रात:कालीन सत्र में नौ बजे के उपरांत और सांयकालीन सत्र में दो बजे के उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-----------------
परीक्षा केंद्र पर इन वस्तुओं की रहेगी अनुमति
परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी और सिंदूर लगाने की ही छूट होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी। अन्य किसी प्रकार जैसे अंगूठी, चेन, बालियां, हार, लटकन, नोज पिन, ब्रोच आदि जैसे सभी गहने, किसी भी धातु की वस्तु, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, पेजर, ब्लूटुथ, ईयर फोन, कैलकुलेटर, घड़ी, पर्स, लाग टेबल, हेल्थ बैंड, प्लास्टिक पाऊच, कागज आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।

----------------------
संस्थानों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जिले में 13 स्थानों पर 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें छह संस्थानों में दो-दो तथा सात संस्थानों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अहीर कालेज राव तुलाराम चौक नाईवाली, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना, माता राजकौर इंस्टिट्यूट आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी सहारनवास, सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल नारनौल रोड, आरपीएस पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड बालियर कलां, केएलपी कॉलेज दिल्ली रोड में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज पूर्ण नगर, सोमाणी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी गढ़ी बोलनी रोड, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18, कैंब्रीज स्कूल गढ़ी बोलनी रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड जौनावास, माउंट लिट्राजी स्कूल दिल्ली रोड, यदुवंशी शिक्षा निकेतन पटौदी रोड डोहकी में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed