Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HPV Vaccination Campaign to Protect Adolescent Girls from Cervical Cancer Continues

Rewari News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी

Sun, 15 Mar 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
HPV Vaccination Campaign to Protect Adolescent Girls from Cervical Cancer Continues
रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है ताकि भविष्य में होने वाले इस गंभीर रोग से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने जिले के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनका एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में लगभग 98 प्रतिशत तक प्रभावी माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन जिला नागरिक अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर उपलब्ध है। डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि अब तक जिले में 100 से अधिक किशोरियों को यह टीका लगाया जा चुका है। यह वैक्सीन वर्ष 2006 से उपलब्ध है और इसकी सुरक्षा व प्रभावशीलता को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय अध्ययन भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने समाज में फैली गलतफहमियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि मासिक धर्म के दौरान भी यह टीका सुरक्षित रूप से लगाया जा सकता है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि टीके से नपुंसकता या बांझपन होने जैसी बातें पूरी तरह गलत और निराधार हैं।
भविष्य में गर्भधारण की योजना बनाने वाली महिलाओं के लिए भी यह टीका सुरक्षित है। यह टीका केवल कैंसर से बचाव के लिए कार्य करता है और शरीर के डीएनए पर इसका कोई प्रभाव नहीं डालता। सिविल सर्जन ने बताया कि एचपीवी एक वायरल संक्रमण है, जो कई बार बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है।

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर के मामलों में यह दूसरे स्थान पर आता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उपलब्ध वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है, इसलिए किसी अन्य वैक्सीन का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed