फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   House caught fire, people saved husband and wife

Rewari News: घर में लगी आग, पति-पत्नी को लोगों ने बचाया

Sun, 11 Feb 2024 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
House caught fire, people saved husband and wife
रेवाड़ी। मोहल्ला खासापुर में शनिवार को एक घर के प्रथम तल में आग लग गई। इस दौरान घर के अंदर पति पत्नी फंस गए। दरअसल, मोहल्ला खासापुरा निवासी अशोक कुमार शनिवार को अपनी पत्नी सुदेश देवी के साथ घर पर ही मौजूद थे। अचानक घर के प्रथम तल पर बने एक कमरे में आग लग गई। मौके पर अशोक कुमार ने पत्नी के साथ मिलकर आग पर अपने ही स्तर पर काबू पाने की कोशिश भी की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। पूरे मोहल्ले में आग का धुआं फैलने के बाद अशोक के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अशोक कुमार पत्नी समेत मकान में फंस गया। गंभीरता को देखते हुए किसी तरह कुछ लोग घर के अंदर घुसे और दोनों को बाहर निकाला। साथ ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना के कुछ देर बाद ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी बीच एक और दमकल की गाड़ी को मौके पर बुला लिया गया। दो गाड़ियों के सहारे आधे घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की वजह से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हुआ है। फिलहाल जान माल की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed