फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   hospital, doctor, patient, rewari, bedsheet,facility

अब अस्पतालों में हर दिन बदलेगी चादर

Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
hospital, doctor, patient, rewari, bedsheet,facility
प्रतिदिन अलग-अलग रंग की बेडशीट बिछाई जाएगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वास्थ्य महकमे के प्रदेशस्तरीय अभियान के तहत अब रेवाड़ी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन चादरें बदली जाएंगी। जिले के सभी 107 सब सेंटर पर अब प्रतिदिन अलग-अलग रंग की बेडशीट बिछाई जाएगी। मंगलवार को जिले में पहले दिन 704 बैंगनी रंग की बैडशीट बिछाई गई। प्रदेश भर में बेडशीट नहीं बदलने की शिकायतों की भरमार के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ बीके राजौरा ने नागरिक अस्पताल के जनरल वार्ड से बैंगनी रंग की चादर बिछाकर इसका शुभारंभ किया।सरकारी व्यवस्थाओं में मरीज को मिलने वाली सुविधाएं भेंट न चढ़ें, इसके लिए नागरिक अस्पताल से प्रत्येक दिन अलग रंग की बेडशीट बिछाने की योजना शुरू कर दी गई। योजना का मुख्य उद्देश्य मरीजों को प्रत्येक दिन साफ बेडशीट उपलब्ध कराने की है।
विज्ञापन


इससे पहले अस्पतालों में सफेद रंगी की चादर बिछाई जाती रही है। कर्मचारी जहां रोजाना बेडशीट बदलने का दावा करते थे,वहीं मरीज चार-चार दिन तक बेडशीट नहीं बदलने की श्किायत करते रहते थे, लेकिल प्रत्येक दिन अलग-अलग कलर की चादर बिछाए जाने के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अब बहानेबाजी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा बेडशीट बिछाने का शेड्यूल
नागरिक अस्पताल के साथ जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर गंदी बेडशीट बिछाने की समस्या आम रही है। इसी के साथ ट्रॉमा सेंटर में तो अधिकतर समय मरीजों को बेडशीट तक उपलब्ध नहीं हडो पाती है। ऐसे में प्रतिदिन अलग-अलग रंग की चादरें उपलब्ध करने का दावा कितना ठीक होगा यह आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन हाल में सरकार की ओर  से प्रदेश भर में सोमवार को हल्का बैंगनी, मंगलवार को बैंगनी, बुधवार को नीला, बृहस्पतिवार हरा, शुक्रवार पीला, शनिवार संतरी एवं रविवार को चीकू रंग की बेडशीट बिछाने की घोषणा कर दी गई है।
----------------
वर्जन-प्रदेश के साथ जिले के मरीजों के सामने अब गंदी बेडशीट की समस्या का स्थाई समाधान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कर दिया है। रेवाड़ी में अलग-अलग रंग की 4928 बेडशीट पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को बैगनी रंग की चादर बिछाकर इसका शुभारंभ कर दिया गया है।
-डॉ बीके राजौरा, सविल सर्जन, रेवाड़ी।
---
चार दिन से अस्पताल में भर्ती हूं। आज चादर बदली गई है। कई बार कहने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। नई योजना कितनी कारगर होगी देखना होगा।
-सावित्री, रहणवास, झज्जर
--ऑपरेशन होने के बाद तीन दिन से यहां भर्ती हूं।  प्रतिदिन चादर बदलने की बात तो दूर यहां पर कोई पूछने तक नहीं आया। आज जरूर नए रंग की चादर बदली गई है। सरकार की योजना राम भरोसे है।
- महावीर, मरीज, जमालपुर
---------
जब से यहां पर भर्ती हूं, केवल एक बार बेडशीट बदली गई है। नए रंग की चादर की व्यवस्था करने वाले कर्मचारी तो वहीं रहेंगे। ऐसे में स्थिति कैसे सुधरेगी नहीं पता।

गिधा देवी, मरीज, बेरली
---------
आज पांचवां दिन है, यहां पर भर्ती हुए। कोई भी चादर बदलने के लिए नहीं आया। मंगलवार सुबह जरूर चादर बदली गई है। कानून तो डेली नए बनते हैं,पालन कौन करता है।
-बाला, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed