फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Honored the teacher who saved the school from closure in Phadni

गांव फदनी में स्कूल को बंद होने से बचाने वाले अध्यापक को किया सम्मानित

Sun, 18 Jul 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Honored the teacher who saved the school from closure in Phadni
रेवाड़ी। धारूहेड़ा उपमंडल के गांव फदनी में ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला फदनी के मेहनती व कर्मठ अध्यापक विनय कुमार यादव को सम्मानित किया। ग्रामीणों का कहना है कि विनय कुमार ने स्कूल को उस समय बंद होने से बचा लिया जब यहां मात्र 10 से 15 विद्यार्थी ही रह गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जब विनय की पोस्टिंग गांव फदनी के स्कूल में हुई थी। उस समय स्कूल शिक्षण एवं शिक्षार्थी के स्तर पर काफी दयनीय स्थिति में था। स्कूल में कुल 10 से 15 विद्यार्थी थे और स्कूल बंद होने के कगार पर था। स्कूल को बंद करने के लिए पंचकूला से पत्र भी आ चुका था। स्कूल का दूसरा अध्यापक पदोन्नत होकर अन्य स्कूल में जा चुका था। ऐसे कठिन समय में विनय कुमार ने अपने अडिग विश्वास, साहस व कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए न सिर्फ स्कूल को बंद होने से बचाया, अपितु एक सुदृढ़ स्थिति में भी पहुंचाया। अब स्कूल में बच्चों की संख्या लगभग 65 से 70 हो गई है। गांव के सरपंच जितेंद्र यादव ने अध्यापक विनय कुमार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र एडवोकेट ने कहा कि हम सभी ग्रामवासी जल्दी ही शिक्षा अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे। कैप्टन रणधीर सिंह ने बताया कि सरकार से भी यह अनुरोध करेंगे कि स्कूल को अपग्रेड कराएं। इस अवसर पर कैप्टन रणधीर सिंह, रमेश चंद्र एडवोकेट, अशोक कुमार, भगवत दयाल नंबरदार, रामानंद यादव, महेश कुमार, नित्यानंद यादव व आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed