{"_id":"690502ddf163dc3fb50534a4","slug":"honored-on-retirement-rewari-news-c-198-1-rew1001-228238-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया
Sat, 01 Nov 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुभाष चंद्र को सम्मानित करते हरेंद्र यादव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र यादव को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के निजी प्रवक्ता हरेंद्र यादव ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि सुभाष यादव ने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे गरीब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिलाने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने में हमेशा अग्रणी रहे।
हरेंद्र यादव ने कहा कि उनका सुभाष यादव से गुरू-शिष्य का नाता रहा है। उन्होंने बताया कि सुभाष यादव न केवल शिक्षा, बल्कि पर्यावरण और पौधरोपण को लेकर भी समाज में जागरूकता फैलाते रहे हैं। इस मौके पर प्राचार्य पूनम यादव, मास्टर रामदत्त खडगवास, प्रधानाचार्य रामौतार यादव, शुद्धबीर जेलदार भूडपुर, दलबीर लंबरदार आदि मौजूद रहे।