{"_id":"68e805520c1587fb99056f44","slug":"honey-trap-extortion-racket-busted-two-people-including-a-woman-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-227260-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हनी ट्रैप में फंसाकर धनउगाही करने के गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हनी ट्रैप में फंसाकर धनउगाही करने के गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार
Fri, 10 Oct 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। थाना जैरोली पुलिस ने हनी ट्रैप में लोगों को फंसाकर धनउगाही करने के मामले में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित को ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपये ऐंठ चुके थे और मौके पर 50 हजार रुपये लेते पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में राशिद (19), जिशान (28) और अरफीना उर्फ सिमरन (26) शामिल हैं जो हरियाणा के नूह मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका के निवासी हैं।
जेरोली थानाधिकारी विक्रम सिंह बताया कि घटना 6 अक्टूबर की सुबह करीब 10:59 बजे की है। नाखनोल टपुकड़ा निवासी पीड़ित उमर मोहम्मद को एक फोन आया। फोन करने वाली ने महिला ने खुद को अरफीना बताया और मिलने का लालच दिया। उसे बाघौर आने को कहा। वहां पहुंचने पर अरफीना और सद्दाम ने पीड़ित को फिरोजपुर झिरका ले जाकर एक होटल में कमरे में ठहराया।
पहले से ही प्री-प्लान के तहत होटल मैनेजर की मदद से पीड़ित के साथ अरफीना को कमरे में भेजा गया और उसके सामान्य फोटो व वीडियो बनाए गए। इसके बाद ब्लैकमेल कर उमर मोहम्मत से 15,000 रुपये गाड़ी से और 14,000 रुपये जेब से छीन लिए। पीड़ित के फोन से अरफीना के नंबर पर 9,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में टपुकड़ा से 75,000 रुपये और डलवाए।
विज्ञापन
पीड़ित को छोड़ दिया गया, लेकिन धमकी का सिलसिला जारी रहा। 7 अक्तूबर पीड़ित के फोन पर कई अलग अलग नंबरों से लगातार कॉल्स आए। शुरू में 50 लाख रुपये की मांग की गई, फिर 10 लाख, 3 लाख और आखिर में 2.5 लाख रुपये मांगे गए। न देने पर मुकदमा फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़ित ने तुरंत थाना जैरोली में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत पर थाना जैरोली में मामला दर्ज किया गया। सूचना के बाद 8 अक्तूबर को बाघौर में हनीट्रैप का झांसा देकर ट्रैप सेट किया गया। मौके पर 50 हजार रुपये लेते हुए एक महिला अरफीना उर्फ सिमरन और राशिद व जिशान को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी प्रशांत किरण ने कहा, अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस सतर्क है।