{"_id":"5f63abe48ebc3e329040cf6c","slug":"honey-trap-case-rewari-news-rtk5740817165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे देश को संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध कराने के पुलिस को मिले सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे देश को संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध कराने के पुलिस को मिले सबूत
विज्ञापन
हनी ट्रैप में फंसकर पाकिस्तान की आईएसआई को देश की संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध करने के आरोपी महेश से पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। सबूतों के आधार पर कहा जा रहा है कि आरोपी लगातार दो साल से सेना से जुड़ी जानकारी दूसरे देश को उपलब्ध करा रहा था। रेवाड़ी डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि हरियाणा एसटीएफ की ओर से महेश को गिरफ्तार किया गया था, अभी तक महेश से रिकवरी के दौरान पुख्ता सबूत मिले हैं कि वह संवेदनशील डाटा को दूसरे देश में ट्रांसफर कर रहा था। डीएसपी ने कहा कि एक दिन की रिमांड के दौरान और ज्यादा खुलासे हो सकते हैं।
कोर्ट में पेश करने से पहले कराया कोरोना टेस्ट
सीआईए की ओर से कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी जासूस महेश का कोरोना टेस्ट कराया गया। शहर के नागरिक अस्पातल में जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महेश व उसकी बड़ी बहन की नौकरी लगने के बाद दोनों गांव में काफी चर्चा में रहे थे। गांव से खूब सम्मान भी मिला था। लेकिन वीरवार की घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं महेश के घर का दरवाजा भी बंद है।