फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   home tinejer rewari rajsthan

घर से फरार नाबालिग प्रेमी जोड़े को रेवाड़ी आरपीएफ ने पकड़ा

Fri, 16 Apr 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
home tinejer rewari rajsthan
ट्रेन में सवार होकर घर से भागे राजस्थान के जिला झुंझुनू के एक गांव के नाबालिग प्रेमी जोड़े को रेवाड़ी आरपीएफ जवानों ने पकड़ लिया। पुलिस को साथ लेकर रेवाड़ी पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में लड़का-लड़की को संबंधित राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि नारनौल आरपीएफ आउट पोस्ट इंचार्ज अशोक कुमार ने उदयपुरवाटी के 17 वर्षीय लड़का व 16 वर्षीय लड़की की फोटो शेयर कर रेवाड़ी आरपीएफ स्टाफ के व्हाट्सअप पर इनके घर से भाग होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को सूचना के बार एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अनील कुमार व परमजीत यादव ने नारनौल से रेवाड़ी पहुंची ट्रेन की गहनता से छानबीन की और घबराए लड़का-लड़की को पूछताछ व फोटो मिलान करने के बाद उतार लिया गया। उन्हें रेवाड़ी पोस्ट में महिला कांस्टेबल मंजिता व अनिल कुमार की देखरेख में रखा गया। तत्पश्चात उनके परिजनों व संबंधित पुलिस स्टेशन को फोन द्वारा सूचना दी गई। वहां के पुलिस कांस्टेबल सुभाष यादव व निर्मला के साथ परिजन रेवाड़ी पहुंचे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए परिजनों की मौजूदगी में राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस प्रकार घर से भागकर आने वाले प्रेमी जोड़ों व अन्य नाबालिग बच्चों को रेवाड़ी आरपीएफ टीम ने सतर्कता दिखाते हुए बरामद कर पहले भी परिजनों को सौंपे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed