फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   home enter gun people

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर किए हवाईफायर,ग्रामीणों को आता देख धमकी दे फरार हुए बदमाश

Sun, 10 Jan 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
home enter gun people
जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बदमाश दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। रविवार को भी जिला के गांव बोलनी में दो कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घुस कर पहले गाली-गलौज की तथा विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के मौके पर एकत्रित होने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बोलनी निवासी सुलतान उर्फ रंगीत ने बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने घर मौजूद था। इसी दौरान किसी व्यक्ति की उसके भाई चेतन के मोबाइल पर काल आई। फोन करने वाले ने सुलतान से घर आकर बात करने के लिए कहा। कुछ समय बाद पांच-छह युवक उसके घर पहुंच गए। इस दौरान उसके छोटा भाई चेतन, रोहित व डोहकी निवासी रिश्तेदार चेतन भी मौजूद थे। वह घर के आंगन में बैठ कर युवकों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

-शनिवार को हुई थी कहासुनी
एक युवक ने सुलतान से शनिवार को रेवाड़ी की सेक्टर-तीन मार्केट में हुई कहासुनी के बारे में पूछा। सुलतान ने बताया कि दो युवकों से मामूली कहासुनी हुई थी। युवकों ने कहा कि जिनके साथ कहासुनी हुई थी वह भी हमारे साथ यहां आए है तथा बाहर खड़े दोनों युवकों को घर के अंदर बुला लिया। घर के अंदर आते ही दोनों युवकों ने सुलतान से गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने पिस्तौल निकाल ली तथा चार-पांच हवाई फायर करते हुए गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन कर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। कसौला थाना पुलिस ने सुतलान की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हवाई फायरिंग व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed