फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Holika Dahan does not happen for hundred years in Mohan Bari village of Jhajjar district of Haryana

होली: इस गांव में करीब 100 साल से नहीं होता होलिका दहन, इस दिन हो गई थी दर्दनाक घटना

Thu, 17 Mar 2022 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 11:32 PM IST
सार

महिलाएं गांव के बीचोंबीच बने बाबा भैया मंदिर में पूजा पाठ करती हैं। गांव मोहन बाड़ी में करीब 100 साल पहले होलिका दहन के दौरान दुखद घटना हो गई थी।

विज्ञापन
Holika Dahan does not happen for hundred years in Mohan Bari village of Jhajjar district of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारह महीने में फाल्गुन माह का बड़ा ही महत्व है। इस महीने में आपसी भाईचारे का प्रतीक होली और अगले दिन दुल्हेंडी का पर्व आता है। रंगों का त्योहार होली प्रदेशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है तथा गांवों में इंधन, लकड़ियां, गोबर के उपले इकट्ठे करके होली का डांडा गाड़कर बड़े हर्षोल्लास के साथ होली पूजी जाती है। 

विज्ञापन


हरियाणा के झज्जर जिले के गांव मोहन बाड़ी (झांसवा कलां) में पिछले लगभग 100 साल से होलिका दहन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण लोग आपस में रंग गुलाल लगाकर होली का त्योहार तो मनाते हैं, लेकिन होलिका का दहन नहीं होता है। होली से एक दिन पूर्व गांव की महिलाएं गांव के बीचोंबीच बने बाबा भैया मंदिर में पूजा पाठ करती हैं। होली के दिन गांव में कुछ स्थानों पर गोबर से बने उपले, बिड़कले इकट्ठे करके महिलाएं होली पूजन कर लेती हैं, लेकिन किसी प्रकार का कोई दहन नहीं किया जाता है। 
विज्ञापन


ग्रामीण सूरजभान, बलजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्गों के अनुसार, गांव में जब होली दहन हो रहा था कि दो सांड़ लड़ते हुए होलिका दहन में कूद पड़े और उनकी जलने से मौैत हो गई। जिसके बाद से ग्रामीणों ने होलिका दहन बंद कर दिया है। गांव की महिला कृष्णा, भेतरी, संतोष आदि ने बताया कि उपले व बिड़कले इकट्ठा करके वे धोक लगाकर होली पूजा कर लेती हैं तथा रात के समय कोई भी होलिका दहन नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed