फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Historical heritage freight gate will not be demolished, renovation started

Rewari News: ऐतिहासिक धरोहर भाड़ावास गेट को तोड़ा नहीं जाएगा, जीर्णोद्धार शुरू

Tue, 12 Sep 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Historical heritage freight gate will not be demolished, renovation started
रेवाड़ी। शहर के ऐतिहासिक भाड़ावास गेट के जीर्णोद्धार का काम सोमवार रात को शुरू करा दिया गया है। इससे गेट की ऐतिहासिकता बनी रहेगी। 25 अगस्त की रात को भाडावास गेट को गिराने की तैयारी कर ली गई थी।
विज्ञापन

शहर का ऐतिहासिक भाड़ावास गेट करीब 400 वर्ष पुराना है। 21 अगस्त को भाड़ावास गेट का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था। इस दौरान इधर से बाइक से गुजर रहे गांव कनुका निवासी सुभाष चंद्र इसकी चपेट में आ गए थे। इससे उनकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद भाड़ावास गेट को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

गेट को बंद किए जाने के कारण आम रास्ता बंद हो गया था। गेट के नीचे से ही शहर के बाजारों की ओर रास्ता जाता है। गेट बंद रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे लोगों में रोष बढ़ गया है। दुकानदारों ने इसको लेकर मोर्चा खोल दिया था। 25 अगस्त की रात को भाड़ावास गेट को गिराने की तैयारी कर ली गई थी। चार जेसीबी भी मौके पर बुला ली गई थी, लेकिन बिना किसी जांच पड़ताल के इस ऐतिहासिक गेट को गिराने पर सवाल खड़े हो गए थे। बाद में प्रशासन ने गेट गिराने का काम रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल हुड्डा की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया था। एसडीएम होशियार सिंह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य देशवाल और जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चौहान की टीम ने भाड़ावास गेट का निरीक्षण किया और इसके इतिहास से संबंधित कागजात खंगाले। जांच कमेटी ने करीब सप्ताह भर पूर्व मामले में रिपोर्ट दी थी कि भाड़ावास गेट को नहीं तोड़ा जाए। यह शहर का ऐतिहासिक गेट है। इसका जीर्णोद्धार संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed