फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hindu organizations will expel Rohingya and Bangladeshis themselves from the district

रोहिंग्या एवं बांग्लादेशियों को जिले से खुद खदेड़ेंगे हिंदू संगठन

Sun, 07 Aug 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations will expel Rohingya and Bangladeshis themselves from the district
रेवाड़ी। हिंदू संगठनों की एक अहम बैठक हुई। इसमें पुलिस प्रशासन की शिथिलता को देखते हुए रोहिंग्या एवं बांग्लादेशियों को जिले से खुद खदेड़ने का बीड़ा उठाया गया है। इसमें कहा गया कि 22 जुलाई को समस्त हिंदू संगठनों की ओर से इन बस्तियों में अवैध रूप से प्रवास करने वाले इन रोहिंग्या एवं बांग्लादेशियों की पहचान करके इनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया था।
विज्ञापन

इसके बाद 29 जुलाई को इन हिंदू संगठनों के प्रमुख एसपी राजेश कुमार से इस बारे में मिलकर भी आए थे, जिन्होंने यह आश्वासन भी दिया था कि उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सीआईडी और स्थानीय पुलिस की टीमें बना दी गई हैं, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि प्रशासन इस निमित्त अपना दायित्व निर्वहन नहीं कर सकता तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता खुद आगे आकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना प्रभारी और सीआईडी को इस बारे में कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सूचना भी दी जाएगी। ताकि पुलिस टीम का उन्हें साथ मिल जाए, लेकिन फिर भी यदि पुलिस ने निष्क्रियता दिखाई तो वे स्वयं उन्हें यहां से खदेड़ने की जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से गो क्रांति मिशन प्रदीप डागर व दर्जनों कार्यकर्ता, हिंदू युवा वाहिनी के अजय यादव और श्याम सुंदर यादव, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रमोद शर्मा और पवन कुमार, आर्य समाज की तरफ से सुखदेव आर्य, आचार्य तीरथ, दयाराम आर्य तथा जयप्रकाश आर्य, आरएसएस के मनोज कुमार, नगर के हिंदूवादी कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण, ब्रॉस मार्केट कमेटी के नागरिक प्रतिनिधि बलबीर सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed