फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hindi is the identity of our culture and identity: Anil Yadav

हिंदी हमारी संस्कृति और अस्मिता की पहचान : अनिल यादव

Sat, 13 Sep 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hindi is the identity of our culture and identity: Anil Yadav
फोटो: 05रेवाड़ी। कंवाली स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेता विद्या​र्थियो
रेवाड़ी। गांव कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कविता पाठ, कहानी, भाषण, नाटक और वाद-विवाद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य अनिल यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व करना चाहिए और इसके प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। हिंदी हमारी संस्कृति और अस्मिता की पहचान है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय की हिंदी प्रवक्ता मिथिलेश कुमारी ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के इतिहास और उसकी साहित्यिक विधाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कविता, निबंध, गद्य-पद्य, कहानी, उपन्यास, वृतांत और नाटक जैसी विधाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से हिंदी दिवस को यादगार बना दिया। उनकी कविताएं, भाषण और नाटक ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और वातावरण पूरी तरह साहित्यिक और सांस्कृतिक रंग में रंग गया।

अंत में विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य भगवान, विजय सिंह, राम सिंह, सुमेर सिंह, प्रदीप यादव, करण सिंह, सोनू डीपी, पिंकी यादव, पूजा यादव, अदिति यादव, किरण कुमारी, दिनेश कुमार, राकेश, जितेंद्र, उपनिष और रमेश देवी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed