फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Himanshi stood first in collage making and Muskan stood first in poster making.

Rewari News: कोलाज मेकिंग में हिमांशी व पोस्टर मेकिंग में मुस्कान प्रथम

Thu, 23 Oct 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Himanshi stood first in collage making and Muskan stood first in poster making.
फोटो : 15प्रतियोगिता के दौरान एक साथ खड़े विद्यार्थी व प्रोफेसर। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई की तरफ से ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के अवसर पर पोस्टर मेकिंग और कोलॉज मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोलॉज मेकिंग प्रतियोगिता में हिमांशी ने प्रथम, हितेश ने द्वितीय और हिमांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम, महक ने द्वितीय एवं तनुज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं हाथ धोने के महत्त्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगों और विचारों के माध्यम से उन्होंने यह दर्शाया कि हाथ धोना केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की एक आवश्यक प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. मीरा भांभा, डॉ. ममता अग्रवाल और डॉ. आरती द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, विषय की समझ और संदेश की प्रभावशीलता की सराहना की। वाईआरसी कार्यक्रम संयोजक डॉ. समृद्धि ने विद्यार्थियों को हाथ धोने के महत्त्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नियमित रूप से साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ धोने से अनेक संक्रामक बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, डायरिया और संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। हाथ स्वच्छता अपनाना अपने और दूसरों के स्वास्थ्य की रक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है।


यह आयोजन वाईआरसी काउंसलर डॉ. भारती, डॉ. प्रियंका रंगा, डॉ. पवन और डॉ. नवीन कौशल के सहयोग से संपन्न हुआ। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए सराहा और विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed