फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   highway farmer said link road

हाईवे खाली नहीं कराया तो ग्रामीणों ने अप्रोच रोड बंद करने की दी चेतावनी

Sun, 10 Jan 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
highway farmer said link road
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करने का प्रयास कर रहे किसानों को पिछले 28 दिन से हरियाणा पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बार्डर रोका हुआ है, जिससे न केवल ट्रैफिक गांवों से होकर गुजर रहा है बल्कि बॉर्डर की मार्केट भी ठप्प हो गई है। इससे आसपास के ग्रामीणों में रोष पनपने लगा है। इसके विरोध में रविवार को खेड़ा बार्डर पर एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने महापंचायत कर हाईवेेे खाली करने के लिए किसानों को शाम पांच बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया। ग्रामीणों की चेतावनी बाद राजस्थान पुलिस ने हाईवे पर बैठे किसानों की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। वहीं महापंचायत में पहुंचें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव व बावल चौरासी के प्रधान सुमेर जैलदार ने कहा कि किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन हरियाणा सरकार ने हाईवे को बंद कर दिया, जिससे किसान हाईवे पर बैठे हुए। पुलिस बैरिकेड हटा देनी चाहिए ताकि किसान यहां से दिल्ली चले जाए और स्थानीय लोगों की परेशानी भी दूर हो जाए।
विज्ञापन

बता दें कि हाईवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा हरियाणा-राजस्थान की सीमा का बॉर्डर है। हरियाणा की सीमा में बॉर्डर के आसपास करीब 70 से ज्यादा पेट्रोल पंप है तथा 150 सेेे अधिक दुकानें है। हरियाणा पुलिस द्वारा दिल्ली कूच कर रहे किसानों को 13 दिसंबर बॉर्डर पर ही रोक दिया था, जिससेेे हाईवे पूरी तरह से बंद है। इसके बाद मालवाहक वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया, जिसका खामियाजा पेट्रोल पंप संचालकों व दुकानदारों को ही उठाना पड़ रहा है। यहीं कारण है कि कुछ दिन से बॉर्डर पर बैठे किसानों को हटवाने के लिए पेट्रोल पंप संचालक आसपास के लोगों से मदद मांगने पहुंच रहे थे। इसी मदद के आधार पर रविवार को पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि सरकार पर दबाव बनाए ग्रामीण
ग्रामीणों द्वारा आयोजित की गई महापंचायत में किसान नेताओं को भी बुलाया गया। किसान नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों को हो रही परेशानी का उन्हें भी दुख है, लेकिन हाईवे को तो हरियाणा पुलिस ने बंद किया है। इसलिए किसानों के साथ ही ग्रामीण को भी हाईवे खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस के जवानों की बढ़ी तैनाती
अभी तक जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर रेवाड़ी की सीमा में ही भारी पुलिस फोर्स के अलावा अर्धसैनिक बल तैनात किए गए थे, लेकिन रविवार को तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने भी अपनी सीमा में सुरक्षा बढ़ा दी है, क्योंकि किसान राजस्थान की सीमा में शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हुए है। आंदोलनकारी किसानों की मूलभूत सुविधा का भी ख्याल राजस्थान प्रशासन कर रहा है। ऐसे में किसी भी तरह आंदोलनकारी किसानों व आसपास के लोगों के बीच टकराव ना होने पाये, इसके लिए वहां पहले के मुकाबले सुरक्षा और ज्यादा कड़ी कर दी गई है। भिवाड़ी एसपी, एएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी सुबह से शाम तक बॉर्डर पर ही डटे रहे।
मसानी बैराज पर बढ़ रही किसानों की संख्या
वहीं दूसरी और दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित मसानी बैराज पर भी किसानों का एक जत्था दिल्ली कूच करने के लिए 3 जनवरी से ही डटा हुआ है। यहां किसानों ने टेंट-तंबू सब गाडे़ हुए है। हर दिन आगामी रणनीति यहीं से तैयार की जा रही है। किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां भी पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए भारी इंतजाम किए है।
किसान हाईवे पर शांति से बैठे हुए हैं, यहां पर बैठना मकसद नहीं है। जैसे ही हरियाणा पुलिस बैरिकेड हटाएगी किसान दिल्ली के लिए कूच कर जाएंगे। स्थानीय लोगों को रही परेशानी से हमें भी दुख है, लेकिन सभी को आकर प्रशासन पर दबाव बनाना चाहिए।

अमराराम, किसान नेता, संयुक्त किसान मोर्चा
किसान हाईवे पर बैठने नहीं आए हैं, दिल्ली कूच करना चाहते हैं। यह बात ठीक है कि स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, ऐसे में पुलिस को बैरिकेड हटा देने चाहिए, ताकि किसान दिल्ली के लिए आगे बढ़ सकें।
- रामकिशन महलावत, नेता भारतीय किसान यूनियन, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed