{"_id":"582df8cd4f1c1b5536900b1c","slug":"highway-car-fire-fire-bigrade","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चलती कार में अचानक लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर चलती कार में अचानक लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन पुल के निकट दोपहर के समय एक स्कॉर्पियो कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो कार दोपहर के समय जयपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार के बोनट से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। चालक ने फौरन कार को रोका। इससे पहले वह कुछ समझ पाया, कार से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। आनन-फानन में कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। देखते ही देखते पूरी तरह कार खाक हो गई। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हाईवे पर चलती कार में आग लगने के कारण कुछ देर के लिए जाम भी लग गया, परंतु मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।