Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
High speed container eco car overturns near Kund on Rewari-Narnaul road, tragic death of three rider
{"_id":"5fc7e3798ebc3e9bef380729","slug":"high-speed-container-eco-car-overturns-near-kund-on-rewari-narnaul-road-tragic-death-of-three-rider-rewari-news-rtk5847540147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी-नारनौल रोड पर कुंड के पास तेज रफ्तार कंटेनर ईको कार पर पलटा, कार सवार तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी-नारनौल रोड पर कुंड के पास तेज रफ्तार कंटेनर ईको कार पर पलटा, कार सवार तीन की दर्दनाक मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
भीषण हादसे में कंटेनर पलटने से कार के उड़े परखच्चे।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी/खोल। रेवाड़ी-नारनौल मार्ग स्थित कुंड बस स्टैंड पर तेज रफ्तार कंटेनर का संतुलन बिगड़ने से वह ईको कार पर गिर गया। दुर्घटना में ईको कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था ईको कार के ऊपर से कंटेनर को उठाने के लिये तीन क्रेन लगानी पड़ी, लेकिन तब तक तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तीनों मृतक एक ही गांव के बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ईको कार में सवार होकर तीन लोग रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ जिले के अटेली के पास स्थित बेवल गांव में जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 9 बजे सामने से आ रहा कंटेनर असंतुलित होकर ईको पर पलट गया। बताया जा रहा है कि तीनों महेंद्रगढ़ जिले के गांव बेवल के रहने वाले हैं। मौके पर मौजूद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि बीते एक साल से रेवाड़ी-नारनौल रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस रोड को नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से एनएच-11 का दर्जा दिया गया है। कुछ स्थानों पर जहां रोड का निर्माण हो चुका है, वहीं जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में इस हाईवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कुंड चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों अटेली के पास गांव बेवल के रहने वाले थे।
ईको कार पर पलटे कंटेनर को उठाती क्रेन।- फोटो : Rewari
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।