फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hepatitis C and B tests suspended at Civil Hospital due to lack of kits

Rewari News: किट की कमी के चलते नागरिक अस्पताल में बंद पड़े हेपेटाइटिस-सी और बी टेस्ट

Mon, 17 Nov 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hepatitis C and B tests suspended at Civil Hospital due to lack of kits
नागरिक अस्पताल में ओपीडी के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद - फोटो : राम मंदिर के ​शिखर पर ध्वजारोहण के लिए लगा दंड।
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में जांच किट की कमी के कारण कई दिनों से हेपेटाइटिस-सी (एचसीवी) और हेपेटाइटिस-बी (एचबीएसएजी) की जांच बंद पड़ी है।
विज्ञापन

जिलेभर से आने वाले कई मरीजों को इन दोनों जांचों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि हेपेटाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं। मगर जांच न होने से मरीजों को बार-बार अस्पताल आना पड़ रहा है। कई लोगों को मजबूरी में बाहर की निजी लैबों में 500 से 700 रुपये खर्च कर जांच करवानी पड़ रही है।
दरअसल, हेपेटाइटिस-सी और हेपेटाइटिस-बी जांच में लगने वाली किट पिछले सप्ताह ही खत्म हो गई थीं। नया स्टॉक अभी नहीं आया है इसलिए लैब में जांचें पूरी तरह रोक दी गई हैं। सामान्य दिनों में इन दोनों जांचों के लिए रोज 15–20 मरीज पहुंचते थे लेकिन किट न होने से उन्हें लौटाया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी है।
विज्ञापन


जानिए जांच क्यों है जरूरी
ये दोनों जांच गंभीर वायरल संक्रमण का पता लगाने के लिए की जाती हैं। हेपेटाइटिस-बी की जांच (एचबीएसएजी) से पता चलता है कि व्यक्ति को यह संक्रमण है या नहीं। वहीं हेपेटाइटिस-सी की जांच (एचसीवी) संक्रमण की पुष्टि करती है। समय पर जांच न होने पर बीमारी शरीर में फैलती जाती है और आगे चलकर लिवर खराब होना, लिवर फेल होना या कैंसर जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है। इसलिए इन जांचों का समय पर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
अस्पताल में हेपेटाइटिस के मरीज आ रहे है लेकिन किट की कमी के कारण जांचें रुक गई हैं। उन्होंने कहा कि इलाज शुरू करने से पहले ये जांच जरूरी होती है। किट की मांग विभाग ने भेज दी है। जैसे ही सप्लाई आएगी, जांच दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। -डॉ. गौरव यादव, चिकित्सक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed