फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   helth clerk acount 54 thousand

स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क के खाते से निकाले 54 हजार रुपये

Tue, 02 Feb 2021 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
helth clerk acount 54 thousand
स्वास्थ्य विभाग में बतौर क्लर्क कार्यरत एक व्यक्ति के साथ शातिर बदमाशों ने 54 हजार रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के बाद बावल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नैचाना निवासी एक्स सर्विसमेन बंसीलाल ने बताया कि वह फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बतौर क्लर्क कार्यरत है। रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई और उसने खुद को सुंदरलाल बताते हुए उससे बैंक से संबंधित जानकारी जुटाई। उसके बाद उसके मोबाइल पर पेटीएम के दो क्यूआर कोड भेज दिए। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उसके खाते से तीन बार करके 54 हजार रुपये साफ हो गए। खाते से नकदी साफ होने का मैसेज आने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed