{"_id":"57fe8e764f1c1b833928e704","slug":"health-patient-malaria-hospital-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में उन्नीस हुई मलेरिया के रोगियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में उन्नीस हुई मलेरिया के रोगियों की संख्या
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में बदलाव के बावजूद जिले में मच्छरों का कहर जारी है। बीते पांच दिनों में मलेरिया के रोगियों की संख्या 12 से बढ़कर 19 पर पहुंच गई है। वहीं डेंगू एवं चिकनगुनिया के मरीज भी तीन से बढ़कर चार-चार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकडों के अनुसार शुक्रवार से पहले तक जिले में मलेरिया के सात एवं डेंगू एवं चिकनगुनिया के तीन-तीन केस थे। लेकिन मौसम में बदलाव के बावजूद मलेरिया के रोगियों की संख्या में अचानक इतनी वृद्धि चिंता का विषय है।
डॉक्टरों का कहना है कि अमूमन अक्तूबर के पहले दस दिनों में मच्छरों का असर कम होने लगता है,लेकिन बीते दिनों में जिस तरह से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई परेशान करने वाली है। बीते दिनों में अधिकतर केस ग्रामीण क्षेत्रों से आए हैं। इनमें गांव जाडरा सहित अन्य गांव शामिल हैं।
------------
बीते दिनों बरसात के बढ़ा मच्छरों का डंक
डाक्टरों के अनुसार जिले में पहले से गंदगी फैली पड़ी हुई है। वहीं बीते दिनों शहर जिले में हुई तेज बरसात ने से मच्छर और बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों पर काबू पाने के लिए लगातार फॅगिंग कराई जा रही है। लोगों को मच्छर से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने के साथ ही मच्छर दानी एवं अन्य मच्छरों से बचाव के लिए क्रीम का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
----------------
वर्जन- अमूमन इन दिनों में डेंगू एवं मलेरिया के केस कम हो जाते हैं। लेकिन बरसात एवं गंदगी के कारण मच्छर कम नहीं हो रहे है। इसी का परिणाम है कि मलेरिया के सात केस बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
-डॉ जेके सैनी, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया