फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health Minister Aarti Singh will flag off 30 modern ambulances today.

Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह आज 30 आधुनिक एंबुलेंस को दिखाएंगी हरी झंडी

Thu, 09 Jul 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Health Minister Aarti Singh will flag off 30 modern ambulances today.
रेवाड़ी-कोसली । हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और आयुष मंत्री आरती सिंह राव शुक्रवार को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वह रामपुरा रोड पर 30 आधुनिक एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इसके बाद जांगिड़ धर्मशाला में जांगिड़ महासभा के कार्यक्रम में भाग लेंगी। साथ ही गांव गुड़ियानी में चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास करेंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री कोसली बार एसोसिएशन पहुंचकर अधिवक्ताओं के साथ संवाद करेंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी। वह गांव गुड़ियानी में सुबह साढ़े 9 बजे चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखेंगी।
विज्ञापन

इनमें 4 करोड़ 57 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाला गांव लीलोढ़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 करोड़ 57 लाख 87 हजार की लागत से गांव गुड़ियानी की पीएचसी, रतनथल में 4 करोड़ 57 लाख 22 हजार की लागत से बनने वाला अस्पताल और 4 करोड़ 70 लाख 28 हजार की लागत से गांव जाटूसाना में बनने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चारों अस्पताल 19 करोड़ 43 लाख 24 हजार से बनवाए जाएंगे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सुबह साढ़े 10 बजे कोसली न्यायिक परिसर में बनाई गई पार्किंग एवं टिन शेड का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed