{"_id":"6182d699db02f55a554f7ae4","slug":"health-department-alert-about-diwali-rewari-news-rtk6289386167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विज्ञापन
दीपावली के त्योहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जिले में आतिशबाजी पर प्रतिबंध होने के कारण नुकसान की उम्मीद कम जताई जा रही है। मगर कोई घटना होती है तो उससे निपटने के लिए नागरिक अस्पताल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी तैयार रहेंगे। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों को आन कॉल तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
खानपान का रखें ध्यान
आयुर्वेदाचार्य डॉ. अर्चना राव का कहना है कि दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज के दौरान खानपान के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई भी त्योहार सावधानी के साथ मनाएंगे तो खुशियां और बढ़ेंगी। विभाग की ओर से मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया है। चिकित्सकों को बिना सूचना के स्टेशन नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस और मेडिकल टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की जा रही है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी एहतियात बरतने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने त्योहार के दौरान मिठाई के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करते समय एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। दिवाली के कारण बाजार में पैकेट बंद मिठाइयां, बिस्कुट, चाकलेट आदि की मांग बढ़ी है। इनके लंबे समय तक संरक्षण करने के लिए अम्लीय नियामक, विभिन्न किस्म के रंगों का प्रयोग, रसायन आदि का उपयोग स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। ऐसे में घर पर तैयार किए गए पकवान, जिनमें लौकी की खीर, चुकंदर, आलू के साथ टिक्की, हलवा, कद्दू का हलवा, कद्दू का रायता, तिल लड्डू, गोंद के लड्डू आदि के सेवन की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
चर्म रोग के मरीज दूर रहें पटाखों से
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि त्योहार को लेकर चिकित्सकों की ड्यूटी नागरिक अस्पताल में लगाई गई है। अगर किसी को पटाखे चलाने के दौरान नुकसान होता है तो तुरंत चिकित्सकों की सलाह ले। अगर छोटी चोट है तो कुछ देर के लिए ठंडे पानी में हाथ डाले व रूई के माध्यम से जख्म को साफ करें। लेकिन बड़ी चोट की अवस्था में चर्म रोग विशेषज्ञों की सलाह ली जा सकती है, ताकि समय पर उनका इलाज हो सके।
डॉ. मनोज कुमार, चर्म रोग विशेषज्ञ।