फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health checkup of Char Dham pilgrims mandatory: Deputy Commissioner

चार धाम यात्रियों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य : उपायुक्त

Sat, 15 Jun 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 15 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of Char Dham pilgrims mandatory: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल की जाएगी। खासतौर से 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच को अनिवार्य किया गया है।
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि अब चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल ई-स्वास्थ्य धाम करेगा। बताया कि चारधाम यात्रा के पंजीकरण पोर्टल पर इस एप को रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र बनाए गए हैं, जहां 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की जांच अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन

यदि श्रद्धालुओं की तरफ से अपनी मेडिकल हिस्ट्री पंजीकरण के दौरान उपलब्ध कराई जाती है तो इससे प्रशासन को आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ठीक और सही समय पर इलाज भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी निर्बाध रूप से पहुंचाने के लिए एप को लगातार अपडेट भी किया जाएगा ताकि समय-समय पर ठीक और अच्छी सुविधा यात्रियों को मिलती रहे।

चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण लगातार किया जा रहा है ताकि किसी भी आपातकाल में यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को सही और समय पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए ये एप काफी सुविधाजनक हो सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम चारधाम यात्रा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed