फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   hawa-hwai, palution, free, diwali, massge, festival

हवा-हवाई हुआ प्रदूषणरहित दीपावली का संदेश

Tue, 01 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
 दीपावली का उत्साह और घी के दीपकों की रोशनी हमारी भारतीय संस्कृति की निशानी है, लेकिन इस पर्व पर जब से पटाखों जलाने की परंपरा शुरू हुई, तो त्योहार के मायने ही बदल गए। इस बार दीपावली पर अधिक से अधिक दीपक जलाने और पटाखों न खरीदकर प्रदूषणरहित दीपावली मनाने के जागरुकता अभियान चलने के बावजूद शहरवासियों ने लगभग दो करोड़ के पटाखों में आग लगा दी। जिला प्रशासन की ओर से हुडा ग्राउंड में लगे अस्थाई पटाखा मार्केट से ही लगभग दो करोड़ के पटाखों की बिक्री हुई है, जबकि अन्य जगहों पर हुई पटाखों की बिक्री का आंकड़ा अलग है। सूत्रों की मानें तो यहां दुकान लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने डेढ़ से ढाई लाख रुपए के पटाखे बेचे हैं। इसी प्रकार अवैध रूप से भी पटाखों की भारी बिक्री हुई है। शहर में एक दर्जन से अधिक जगह पटाखों के गोदाम बने हुए थे, जहां से लोगों ने सीधेतौर पर पटाखें खरीदे हैं। शहर के गली-मोहल्लों के दुकानदारों ने भी हजारों रुपए के पटाखों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन


स्कूलों में दिया संदेश, घर आकर चलाए पटाखे
जिला प्रशासन से लेकर स्कूल व शिक्षण संस्थानों में स्टाफ से लेकर सभी ने प्रदूषणरहित दीपावली मनाने के संदेश दिए, बाद में घर आकर खुद ही पटाखे चलाए। कुछ परिजनों ने खुद से बच्चों को पटाखे दिलाए, तो कुछ बच्चों की हठ के आगे कुछ न कर पाए। ऐसे में नुकसान प्रकृति और पर्यावरण का ही हुआ। दूसरी ओर जिला प्रशासन भी प्रदूषणरहित दीपावली को लेकर पटाखों पर सख्ताई से लेकर स्टालें बंद कराने तक कुछ नहीं कर पाया।
विज्ञापन


पटाखा बेच ग्राउंड में छोड़ गए गंदगी
कैसे न जले पटाखें, जब सैंकड़ों की तादात में आमलोग पटाखा बिक्री के लाइसेंस के लिए कतार में खड़े रहे। पटाखे बेचकर स्टाल संचालक पर्यावरण के साथ ग्राउंड भी गंदगी छोड़ चले गए। सोमवार सुबह सभी पटाखा विक्रेताओं ने अपनी स्टालें हटा ली, लेकिन उनकी स्टाल से ग्राउंड में फैले कूड़े, पटाखा वेस्ट व अन्य गंदगी को साफ करना अपना फर्ज नहीं समझा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पिछले साल की तुलना में पटाखा स्टाल के लिए कम आवेदन आए थे। लेकिन पटाखों की बिक्री पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। मैंने तीन दिनों में लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए के पटाखे बेचे हैं तथा 25 हजार रुपए के पटाखे स्टॉक में बचे हैं।

नरेंद्र कुमार, विजय नगर, पटाखा स्टाल संचालक
----------
दीपावली पर बच्चों में पटाखों को लेकर काफी उत्साह रहता है। शायद छोटे बच्चे पटाखों के दुष्परिणामों को कम समझते हैं। हम पटाखा स्टाल संचालक पटाखे इसीलिए बेचते हैं, क्योंकि लोग खरीदते हैं। यदि कोई खरीदेगा ही नहीं, तो स्टालें लगनी भी बंद हो जाएंगी। इस बार मैंने 2 लाख से अधिक के पटाखे बेचे हैं।  
प्रवीण कुमार, शक्ति नपर, पटाखा स्टॉल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed