{"_id":"698a29293a46967af206fba9","slug":"hasla-village-head-manoj-and-seven-others-booked-for-land-fraud-rewari-news-c-198-1-rew1001-233361-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हसला के प्रधान मनोज समेत 7 पर जमीन की धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हसला के प्रधान मनोज समेत 7 पर जमीन की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Tue, 10 Feb 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के जिला प्रधान मनोज कुमार समेत सात लोगों पर जमीन की धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर की शिकायत पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मसानी निवासी विजय सिंह ने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा को दी शिकायत में बताया कि वह सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में अपनी पत्नी पुष्पा के नाम पर शहर के रामगढ़ रोड स्थित राम विहार में गली नंबर-4 के समीप करीब 1119 वर्गगज जमीन गांव फिदेड़ी निवासी रमेश से खरीदी थी।
इसकी रजिस्ट्री और इंतकाल उनकी पत्नी के नाम पर है। उन्होंने जमीन की चारदीवारी भी करवा दी थी। विजय ने बताया कि उनकी गांव मसानी निवासी मनोज कुमार व तीतरपुर निवासी दयाकिशन से अच्छी दोस्ती थी जिसके चलते दोनों का उनके घर आना-जाना भी था।
विज्ञापन
वह सीआरपीएफ में तैनात होने की वजह से अक्सर बाहर की ड्यूटी पर रहते थे। विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी मनोज कुमार व दयाकिशन ने मिलकर उसकी पत्नी पुष्पा के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे लगवाकर फर्जी इकरारनामा कर उनकी यह जमीन मनोज कुमार ने अपनी माता कमला देवी व गांव चीताडूंगरा निवासी पूर्ण सिंह को बेच दी थी।
इस धोखाधड़ी में तीतरपुर निवासी दिनेश कुमार, खलीलपुरी निवासी बबीना, नारनौल के गांव मांदी निवासी शकुंतला ने भी सहयोग किया। काफी समय तक तो उसे इस धोखाधड़ी का पता नहीं चला।
जब पता चला तो उसने 14 दिसंबर 2025 को शहर थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसपी को शिकायत दी। एसपी के आदेश पर अब माडल टाउन थाना पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
हम बनाया जा रहा है दवाब
मनोज कुमार ने बताया कि मेरी मां और बहन ने विजय सिंह की पत्नी से जमीन ले रखी है। पूरी पेमेंट एग्रीमेंट पर ले रखी है। 2014 को खरीदी थी। उस वक्त जमीन का रेट कम था। अब बस स्टैंड आने की वजह से दाम बढ़ चुके हैं। 5 से 6 पार्टियों ने रजिस्ट्री कराने के लिए केस डाला था। उस वजह से विजय सिंह व इनकी पत्नी ने हमारे खिलाफ शिकायत दी है, ताकि दवाब बनाया जा सके। हमने कोर्ट में केस पहले से ही डाल रखा है। ये केवल दवाब और पैसे एठने के लिए किया जा रहा है। हम कोर्ट में अपना मजबूती से पक्ष रखेंगे।