फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana won 3 medals in the National Yogasana Competition.

Rewari News: राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हरियाणा को मिले 3 पदक

Sun, 04 Jan 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana won 3 medals in the National Yogasana Competition.
राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : न - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। छठी सब जूनियर और सीनियर बी आयु वर्ग की राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता महाराष्ट्र के संगमनेर में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक हुई। इसमें हरियाणा की ओर से 30 खिलाड़ी, 2 कोच और 2 तकनीकी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा योगदान स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 3 पदक जीते।
विज्ञापन

हरिशंकर ने सीनियर बी आयु वर्ग फारवर्ड बैंड इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि कीर्ति और जान्हवी ने सब जूनियर वर्ग आर्टिस्टिक इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। देवांशी ने सब जूनियर आयु वर्ग ट्रेडिशनल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। तीन खिलाड़ियों ने चौथा स्थान हासिल कर हरियाणा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

डॉ. युद्धवीर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन व हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। भविष्य में और मेहनत व लगन से योगासन के अभ्यास को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की पहल के तहत राज्य खेलों में योगासन खेल को शामिल करने और खिलाड़ियों को ग्रेडिशन प्रदान करने से खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है। हाल ही में योगासन खेल के कोटे से आईटीबीपी में प्रिया और मनीषा को नौकरी भी मिली है।
डॉ. युद्धवीर ने कोच कमल, सरोज बाला, तकनीकी अधिकारी राजबाला और साहिल ने किलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed