फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Rs 4.92 crore approved for development works in Bawal assembly constituency

Haryana: बावल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 4.92 करोड़ रुपये मंजूर

Sat, 15 Jun 2024 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 07:43 PM IST
सार

बावल विधानसभा क्षेत्र में श्मशान घाट की चहारदीवारी बनेगी व सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana: Rs 4.92 crore approved for development works in Bawal assembly constituency
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा सरकार ने बावल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 4.92 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस धनराशि से श्मशान घाट की चहारदीवारी, श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क का निर्माण होगा। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए शेड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


हरियाणा के लोक निर्माण विभाग व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने बताया कि सरकार ने 4.92 करोड़ रुपये की राशि जारी की है जिससे बावल विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। बताया कि तिहाड़ा में श्मशान घाट की चहारदीवारी के लिए 15.18 लाख, धारूहेड़ा कलां में श्मशान घाट की चहारदीवारी के लिए 7.27 लाख, खरखड़ी में श्मशान घाट के रास्ते, चार दीवारी व टीन शेड के लिए 22.76 लाख, मोहम्मदपुर में श्मशान घाट के रास्ते व टीन शेड के लिए 4.38 लाख, खेड़ी डालूसिंह में श्मशान घाट की चहारदीवारी के लिए 13.69 लाख, नंगली परसापुर में 2.80 लाख, ढयोढ़ई में श्मशान घाट के रास्ते व टीन शेड के लिए 10.21 लाख, सुलखा में श्मशान घाट के रास्ते के लिए 11.52 लाख, पातूहेड़ा में 16.36 लाख, रूध में 12.80 लाख, गुजरीवास में 14.38 लाख, धरचाना में 26.86 लाख, कालड़ावास में श्मशान घाट के रास्ते, चार दीवारी व टीन शेड के लिए 15.65 लाख, कुंडल में 12.27 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


ढाणी शोभा में श्मशान घाट का बनेगा रास्ता
ढाणी शोभा में श्मशान घाट के रास्ते के लिए 15.88 लाख, जैतड़वास में श्मशान घाट के रास्ते, चहारदीवारी के लिए 40.27 लाख, भुरथल ठेठर में श्मशान घाट के रास्ते के लिए 19.93 लाख, कुंड में श्मशान घाट की चहारदीवारी के लिए 2.59 लाख, बवाना गुर्जर में 6.24 लाख, भांडौर में 14.66 लाख, नांगल जमालपुर में श्मशान घाट के रास्ते के लिए 5.77 लाख, चिताडूंगरा में 11.26 लाख, खोल में 11.80 लाख रुपए, मनेठी में 9.48 लाख, धामलावास में 3.55 लाख, भुड़ला में चारदीवारी कोलिए 11.13 लाख, कसौला में चारदीवारी व रास्ते के लिए 25.64 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बनेगी चहारदीवारी ओर टीन शेड
बोलनी में चहारदीवारी के लिए 12.26 लाख, कसौली में श्मशान घाट की चहारदीवारी व रास्ते के लिए 14.63 लाख, मुकंदपुर बसई में चहारदीवारी के लिए 33.50 लाख, पंचगांव में चहारदीवारी के लिए 4.59 लाख, खरसानकी में चहारदीवारी के लिए 1.63 लाख, बुढ़पुर में चहारदीवारी व टीन शेड के लिए 12.7 लाख, छुरियावास में टीन शेड के लिए 2.3 लाख, रालियावास में चहारदीवारी के लिए 11.11 लाख, काठूवास में रास्ते के लिए 15.83 लाख संगवाड़ी में 4.61 लाख तथा बगथला में चहारदीवारी के लिए 14.72 लाख की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed