{"_id":"695d56aa8b80176a5e05f1eb","slug":"haryana-rajput-pratinidhi-sabha-supported-the-sanghs-campaign-rewari-news-c-198-1-rew1003-231600-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संघ के अभियान को हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संघ के अभियान को हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने दिया समर्थन
Wed, 07 Jan 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 1रेवाड़ी। राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत, कार्यवाहक अध्यक्ष, हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा
रेवाड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान को हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने समर्थन दिया है।
हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने आरएसएस को ज्ञापन प्रेषित कर इस अभियान को संरक्षण प्रदान करने की बात कही है।
सभा ने संविधान के अनुच्छेद 243 डी व 243 टी की तर्ज पर अनुच्छेद 330 व 332 के अंतर्गत लोकसभा एवं विधानसभा सीटों में वंचित वर्ग के लिए रोटेशन के आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
संविधान के अनुच्छेद 80 के अंतर्गत राज्यसभा में नामांकित की जाने वाली 12 सीटों में से शहीद परिवारों के लिए दो अतिरिक्त सीटें जोड़कर संख्या 14 करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में इन प्रावधानों के पीछे मूल भावना यही रही होगी कि रोटेशन के आधार पर आरक्षण से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा और वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।
हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने अपने इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प भी दोहराया है।