फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Day celebrated as a cultural evening in a dignified manner on the theme of Amrit Mahotsav of Azadi

आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर गरिमामय ढंग से सांस्कृतिक संध्या के रूप में मनाया हरियाणा दिवस

Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Haryana Day celebrated as a cultural evening in a dignified manner on the theme of Amrit Mahotsav of Azadi
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ लेते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व अन्य अधिक - फोटो : Rewari
हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर आधारित सांस्कृतिक संध्या में लोग हरियाणवी संस्कृति से रूबरू हुए। हरियाणवी लोक शैली के साथ बाल भवन के ओपन थियेटर में सांस्कृतिक मंच सजा। जिस पर विख्यात लोक कलाकारों व स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए हरियाणा की गौरवगाथा को रेवाड़ी वासियों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त भागीदारी के साथ आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व डीसी यशेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक संध्या में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। विधायक व डीसी सहित अन्य अधिकारी बाल भवन परिसर में शिक्षा विभाग व कला परिषद की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव वीर सपूतों के त्याग को समर्पित : विधायक
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि आज का यह महोत्सव देश के वीर शहीदों की शहादत व वीर सपूतों के त्याग को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आज पूरे प्रदेश में आजादी अमृत महोत्सव थीम के साथ सांस्कृतिक संध्या को हरियाणा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव युवा शक्ति को देश की गौरव गाथा का ज्ञान कराने के साथ ही हरियाणवी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से हरियाणवी लोक शैली का कराया जा रहा है ज्ञान : डीसी
सांस्कृतिक संध्या में डीसी यशेंद्र सिह ने युवा शक्ति को प्रेरित किया कि हरियाणा का गौरवमय इतिहास रहा है और हमारी संस्कृति सार्थक स्वरूप के साथ देश में शोभायमान है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से हरियाणवी लोक शैली का आमजन को ज्ञान कराने के साथ ही आजादी अमृत महोत्सव में हरियाणा के वीरों की भागीदारी को अवगत कराना है। देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में संस्कारों का समावेश करते हुए उनका कुशल मार्गदर्शन करना है।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed