फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana assembly election 2024: Amit Shah rally in Rewari

Amit Shah in Rewari: जिले के लिए किए वादे, कांग्रेस पर साधा निशाना, बागियों को वोट न देने की अपील

Fri, 27 Sep 2024 01:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 01:40 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार में ताकत झोंक रखी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रेवाड़ी में पहुंचे। 

विज्ञापन
Haryana assembly election 2024: Amit Shah rally in Rewari
संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। शाह ने अपना संबोधन भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ शुरू किया। मंच पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सुरेंद्र नागर सहित स्थानीय नेता मौजूद रहे। अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के वायदे जनसभा में बताए और साथ में जिले के लिए भी कई वादे किए। उन्होंने बागियों को वोट न देकर केवल भाजपा कैंडिडेट को ही वोट देने की बात कही।

विज्ञापन

 
अमित शाह ने रेवाड़ी से प्रत्याशी लक्ष्मण यादव, बावल से डॉक्टर कृष्ण कुमार व कोसली से अनिल यादव के लिए वोट की अपील की। मौती चौक घंटेश्वर मंदिर को भी मंत्री शाह ने प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राव तुलाराम को याद करके प्रणाम किया। अमित शाह ने कहा कि ये हरियाणा की भूमि बलिदान और वीरता, ज्ञान, अध्यातम और गीता की भूमि, ये हरियाणा की भूमि शक्ति और समृद्धी की भूमि है। हमारे गुजरात में हरियाणा पंजाब को सम्मान से देखा जाता है। हरियाणा की भूमि ने हर दसवां जवान सेना में भेजा है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने यहीं से की थी चुनाव प्रचार की शुरूआत
अमित शाह ने कहा कि हमें याद है, प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में चुनाव प्रचार की शुरूआत रेवाड़ी से ही की थी। वन रैंक वन पेंशन को पूरा करने का काम भाजपा ने किया। उन्होंने कांग्रेस पर सेना का सम्मान न करने का आरोप लगाया। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा का एक भी अग्निवीर पेंशन वाली नौकरी से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार हर अग्नीवीर को पक्की नौकरी देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सरकार आई, पूरे हरियाणा की सरकार आई
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में एक जिले का मुख्यमंत्री आता था तो एक जिले का विकास होता था। भ्रष्टाचार बढ़ता था। दूसरे जिले का आता था दूसरे का काम होता था। गुंडागर्दी बढ़ती थी। भाजपा सरकार आई पूरे हरियाणा की 36 बिरादरी की सरकार आई है।

कांग्रेस पर हमला बोला
अमित शाह ने कांग्रेस पर करप्शन के आरोप लगाए और कहा कि हरियाणा में दस साल के अंदर हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। कहा कि कांग्रेस की सरकार कट, करप्शन, अमिशन और डिलर, दलाल और दामादों का राज चलता था। भाजपा में डिलर बचे ना दलाल  बचे, दामाद का तो सवाल ही नहीं है। 

राहुल गांधी पर साधा निशाना
अमित शाह बोले कि राहुल गांधी को एनजीओ ने पकड़ा दिया है कि एमएसपी की बात करने से वोट मिल जाएगा। क्या राहुल गांधी को रबी कौर खरीफ का पता है क्या। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 24 फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है।

धान की एमएसपी 3100 करने का किया दावा
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में धान का दाम 1300 था वो अब 2300 है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वालों सरकार बना दो धान का दाम 3100 कर देंगे। उन्हाेंने अन्य फसलों की एमएसपी भी गिनवाई। इसके साथ ही उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार ने मुआवजे में बढ़ौतरी की है। 

रेवाड़ी में पूछा- जम्मू कश्मीर हमारा है या नहीं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वह रेवाड़ी की जनता से पूछना चाहते हैं, अनुच्छेद 370 हटाकर अच्छा किया है या नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल बाबा कश्मीर जाकर आए हैं। कहते हैं कि सरकार बनी तो अनुच्छेद 370 हटा देंगे। शाह ने कहा कि राहुल बाबा राव तुलाराम की भूमि से कह कर जाता हूं आप क्या आपकी तीसरी पीढ़ी भी अनुच्छेद 370 वापस नहीं कर सकती है। यह कश्मीर हमारा है, इस पर आंख उठाकर कोई देख नहीं सकता है।
 
कांग्रेस कश्मीर में जाकर कहती है, हम सारे पत्थरबाजों को जेल से छुड़ा देंगे क्या मजाक बना रखा है। 40 हजार लोग जम्मू कश्मीर में मारे गए। सेना के जवान शहीद हो गए, उनको छोड़ने की बात कही जा रही है। कश्मीर में एक भाषण हरियाणा में दूसरा भाषण। नेशनल कांफ्रेंस के साथ बैठकर कहते हैं, कश्मीर में तिरंगा नहीं दूसरा झंडा लहराएंगे। गृहमंत्री ने कहा कि राहुल बाबा को कहना चाहेंगे कि वह जमाना गया। कश्मीर में रहेगा तो हमारा तिरंगा ही रहेगा।

तुष्टीकरण का लगाया आरोप
शाह ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राम मंदिर बने वो भी पसंद नहीं है। कांग्रेस ने राम लला को टेंट में रखा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर कह आए कि हम आरक्षण समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर का पूरे जीवन अपमान किया।

बिना खर्ची पर्ची नौकरी का भी अमित शाह ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले दलाल और डिलर पहले अपांइटमेंट लेटर देते थे, लेकिन अब डाकिया लेकर आता है। इसके अलावा भाजपा साशन के काम अमित शाह ने गिनवाएं। उन्होंने कहा कि एम्स रेवाड़ी में लाने में राव साहब का बड़ा रोल है। उन्होंने रेलवे में हुए काम भी गिनवाए। 


उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद रेवाड़ी में सबसे बड़ी कॉपोरेटिव फैक्टरी लगाई जाएगी। राव तुलाराम से लेकर अब तक जितने भी शहिद हुए हैं, उनके लिए सैन्य संग्राहलय बनाया जाएगा। विश्वकर्मा महाविद्यालय बनाया जाएगा। पहले छह महिने में रेवाड़ी में मेडिकल कॉलेज की शुरूआत होगी। दंगल के लिए अखाड़ा, हर गांव में महिला चौपाल बनाएंगे। हरियाणा की हर महिला को 2100 रुपये का चेक, रेवाड़ी में औद्याेगिक शहर बनाया जाएगा। इलाज दस लाख तक फ्री होगा। संकल्प पत्र के वादे उन्होंने गिनवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed