फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: 12th class student dies under suspicious circumstances

Haryana: संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं की छात्रा की मौत, परिजन बोले- बंदरों के हमले से गई जान

Sat, 17 Feb 2024 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 10:16 PM IST
सार

कोसली क्षेत्र के गांव कोहारड़ में घटना हुई है। पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार किया गया है।

विज्ञापन
Haryana: 12th class student dies under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी क्षेत्र के गांव कोहारड़ में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि वे खेत गए थे। पीछे से 5-6 बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


ताऊ दिलबाग ने बताया कि गांव निवासी सतीश की 16 वर्षीय बेटी मीनाक्षी 12वीं कक्षा में गुजरवास स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। उसकी वार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। शनिवार को उसका पेपर नहीं था। वह घर पर अकेली थी। माता-पिता खेत में गए हुए थे। मीनाक्षी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी बीच 5-6 बंदर घर में घुस गए और छात्रा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बंदरों ने छात्रा को बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन घर लौटे तब उन्हें जानकारी हुई। घटना से दुखी मीनाक्षी के पिता सतीश बेहोश हो गए। किसी तरह से उन्हें संभाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, मीनाक्षी की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नाहड़ चाैकी प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो उसपर जांच की जाएगी।

मीनाक्षी की मौत पर उठे कई सवाल
1. जब मीनाक्षी को बंदरों ने काटा तो वो चिल्लाई होगी, उसकी आवाज किसी ने क्यों नहीं सुनी
2. मीनाक्षी के शरीर पर बंदरों के काटने का ऐसा कोई गहरा घाव नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हो जाए
3. उसे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, कैसे तय कर लिया गया कि बंदरों के काटने से उसकी मौत हो गई
4. परिजनों ने आशंका जताई कि हो सकता है उसका डर के कारण हार्ट फेल हो गया हो, इसकी पुष्टि डॉक्टर से क्यों नहीं कराई गई
5. मीनाक्षी की मौत के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई, और बिना सूचना अंतिम संस्कार क्यों कर दिया
6. मीनाक्षी की मौत पर माता-पिता का बयान देररात तक सामने क्यों नहीं आया
7. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच क्यों नहीं की, शिकायत का इंतजार क्यों करती रही।

यह दुखद घटना है। मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कर यथासंभव कार्रवाई करेंगे। - जयप्रकाश एसडीएम, कोसली, रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed