{"_id":"678d475faa3bf5a6e20cf6d4","slug":"harshita-klp-abvp-pradhan-rewari-news-c-198-1-rew1001-214135-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हर्षिता जांगड़ा बनीं एबीवीपी की केएलपी कॉलेज इकाई अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हर्षिता जांगड़ा बनीं एबीवीपी की केएलपी कॉलेज इकाई अध्यक्ष
Mon, 20 Jan 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी की केएलपी कॉलेज इकाई अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हर्षिता जांगड़ा साथ में अन्य। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : 01
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से केएलपी महाविद्यालय (रेवाड़ी) की इकाई की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष, सहमंत्री व परिषद के विभिन्न आयामों से संबंधित नवीन दायित्व भी घोषित किए गए।
नगर मंत्री आईशा यादव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जब-जब विद्यार्थी हितों की बात आती है तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का कार्य करती है।
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य युधिष्ठिर धनखड़ ने नवीन कार्यकर्ताओं को परिषद के इतिहास, विकास के बारे में बताया। इकाई की घोषणा के बाद नवीन दायित्व ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए जो यह इकाई घोषणा की गई है। यह सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ कार्य करेंगे व संगठन का विस्तार करेंगे।
विज्ञापन
इकाई अध्यक्ष का दायित्व केएलपी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हर्षिता जांगड़ा व इकाई मंत्री का दायित्व नेहा को दिया गया। उपाध्यक्ष का दायित्व तरुण यादव व कार्तिक को दिया गया। सह मंत्री का दायित्व नितिन यादव व अनु यादव को दिया गया। इसके अलावा पीयूष शर्मा, याशिका, रोहित यादव, अमन व 10 अन्य कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए।