फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Harsh firing in wedding procession to show pride... reached police station

Rewari News: रौब दिखाने के लिए बरात में की हर्ष फायरिंग... पहुंच गए थाने

Wed, 04 Dec 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing in wedding procession to show pride... reached police station
बावल(रेवाड़ी)। तिहाड़ा गांव में अलग-अलग स्थानों से आई दो दूल्हों की बरात में हर्ष फायरिंग से दहशत फैल गई। बरातियों ने एक-दूसरे पर रौब जमाने के लिए जमकर फायरिंग की। इस बीच गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से हथियार लहराकर फायरिंग कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सात लाइसेंसी हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दो दिसंबर की रात को तिहाड़ा गांव में दो बहनों की शादी थी। एक बरात झज्जर के बादली से आई थी, जबकि दूसरी गांव मऊ लोकरी से पहुंची थी। अलग-अलग स्थानों से दूल्हों की बरात में शामिल होने आए बाउंसर व अन्य युवकों ने एक-दूसरे पर रौब दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस बीच गश्त कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झज्जर के गांव चुलियाणा निवासी कुलदीप व प्रवीन, गांव बरहाना निवासी प्रवीण, गांव ग्वालीसन निवासी अजेंद्र सिंह व अशोक कुमार, गांव कोट निवासी कर्मबीर, गांव बामनौला निवासी ब्रह्मजीत व गांव छपार निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक राइफल और 5 डबल बैरल (डोगा) बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हों के दोस्त बाउंसर और हथियार लेकर पहुंचे थे
बादली से आई बरात में वर पक्ष की ओर से छपार गांव निवासी रोहित आया था। रोहित के साथ कुछ बाउंसर थे। उनके पास हथियार थे। वहीं, मऊ लोकरी गांव से आई बरात में दूल्हे ने कुछ दोस्तों को बुलाया था, जो हथियारों के साथ शादी समारोह में आए थे। पुलिस के मुताबिक, इनमें से कुछ लोगों ने बरात में हवाई फायरिंग की। इससे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया।


-बरात में अलग-अलग स्थानों से आई बरात में शामिल आठ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दहशत फैलाई है। आरोपियों के खिलाफ बावल थाने में केस दर्ज किया गया है। हर्ष फायरिंग एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार के साथ तस्वीर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। रेवाड़ी पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
-गौरव राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed