फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Har Ghar Tiranga' campaign will inculcate respect and patriotism for the national flag: DC

राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति जागृत करेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान : डीसी

Thu, 28 Jul 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
'Har Ghar Tiranga' campaign will inculcate respect and patriotism for the national flag: DC
रेवाड़ी। देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से आजादी अमृत महोत्सव के तहत पूरे राष्ट्र में आगामी 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर देश में लोग अपने घर की छत पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम व देशभक्ति की भावना से तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। उक्त बातें डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में जिला के जन-जन में इस महाअभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच देशभर में हर घर पर तिरंगा फहराने के महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिला के विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों, विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों से हर घर तिरंगा अभियान के प्रति भाषण, निबंध लेखन, गायन, प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं व साइकिल रैली, प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत का राष्ट्रध्वज देश के गौरव एवं मूल्यों का प्रतीक है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार की ओर से इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 के दौरान देश में सभी घरों पर तिरंगा फहराने की परिकल्पना की गई है। उन्होंने कहा कि जिला के शिक्षण संस्थान हर घर तिरंगा अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और आमजन को अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने को प्रेरित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed