फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Half an hour of rain exposed the city council

Rewari News: आधे घंटे की बरसात ने खोली नगर परिषद की पोल

Thu, 27 Jun 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain exposed the city council
रेवाड़ी। जिले में बुधवार शाम साढ़े चार बजे झमाझम बरसात हुई। करीब आधा घंटे लगातार बारिश होने की वजह से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। नाई वाली चौक के पास जलभराव होने की वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में बाजारों में भी जलभराव हो गया। अनाज मंडी के आसपास के क्षेत्र में जलभराब हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति कमोवेश इसी प्रकार से रही। बावल और धारूहेड़ा में भी बारिश हुई। जलभराव से पैदल आने जाने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस समय में शहर के नालों की सफाई भी उचित तरीके से नहीं हो पाई है। इससे आधा घंटे में ही बरसाती पानी जमा हो गया। नालों की सफाई अधूरी होने की वजह से जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। नगर परिषद की तैयारी भी देखने को नहीं मिल रही है। यही हाल बावल और धारूहेड़ा नगर पालिका का है। वहां पर भी नगर पालिका की तरफ से कोई भी तैयारी अभी नहीं की गई है। इस वजह से मानसून के समय में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तापमान में भी आई गिरावट

लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। तापमान में तो गिरावट तीन-चार दिनों से दर्ज की जा रही थी। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम के समय बरसात होने के बाद तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। साथ ही बरसात की संभावना भी बनी रहेगी। यह स्थिति कई दिनों तक देखने को मिलेगी। इससे लोगों को गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। किसानों को भी इस बारिश से फायदा होगा, क्योंकि किसान बरसात का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed