फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Guruji is knocking from door to door for enrollment of children.

Rewari News: बच्चों के नामांकन के लिए घर-घर दस्तक दे रहे गुरुजी

Thu, 11 Apr 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Guruji is knocking from door to door for enrollment of children.
रेवाड़ी। गांव मस्तापुर विद्यालय में नए बच्चों का स्वागत करता स्कूल स्टाफ। स्रोत: स्कूल
रेवाड़ी। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर डायट के प्राचार्य ने स्टाफ को नामांकन अभियान के लिए विभिन्न स्कूलों में तैनात किया हुआ है। इसी कड़ी में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीर सिंह ने मस्तापुर विद्यालय के स्टाफ सदस्यों के साथ पास के गांव में लोगों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्राचार्यों को प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक दाखिले के लिए हर वर्ष अभियान चलाया जाता है। जिले के गांव मस्तापुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राध्यापकों और अध्यापकों की टीम ने नामांकन वृद्धि के लिए जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य श्रवण कुमार व डायट हुसैनपुर से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीर सिंह के नेतृत्व में प्राध्यापकों व अध्यापकों की टीम ने निकट के गांव में जाकर अध्यापकों, सरपंच व अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित किया एवं दाखिला लेने के लिए आए हुए बच्चों का तिलक लगाकर के स्वागत किया।
विज्ञापन

नामांकन अभियान में विद्यालय से प्राध्यापिका पूनम संस्कृत, स्वीटी राजनीतिक विज्ञान, सुमन गणित, प्रवीण कुमार विज्ञान अध्यापक व धनपत कला अध्यापक शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed