फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Guru Tegh Bahadur sacrificed his life for the protection of humanity: Amit

गुरु तेग बहादुर ने मानवता की रक्षा के लिए दिया बलिदान : अमित

Thu, 23 Apr 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur sacrificed his life for the protection of humanity: Amit
सेमिनार में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। गुरावड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सहायक प्राध्यापक अमित भौरिया ने मुख्य वक्ता के रूप में गुरु तेग बहादुर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर ने मानवता, धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन

उनका जीवन साहस, सत्य और त्याग का प्रतीक है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी भाग लिया और भाषण, कविता तथा अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुशील दत्त, रजनी, डॉ. रवि, सुमित कुमार, सुषमा, गीता, ज्योति सहित अन्य सहायक प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed