फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gungun won first place in live performance of English drama

Rewari News: अंग्रेजी नाटक में जीवंत मंचन में गुनगुन ने प्रथम

Sun, 30 Mar 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gungun won first place in live performance of English drama
फोटो : 07किशनलाल पब्लिक कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेड
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से फ्रॉम पेज टू स्टेज एन एक्ट चैलेंज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने इस प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं सहित विभाग को बधाई दी। मंच संचालक डॉ. प्रतिभा ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। पाठ्यक्रम में पढ़ाए जा रहे अंग्रेजी नाटकों के पात्रों का जीवंत अभिनय करके विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं को उनकी अभिव्यक्ति, रचनात्मकता, पोशाक पहनावा, अभिनय और संवाद प्रस्तुति के आधार पर जांचा गया।
छात्र-छात्राओं ने अपनी पाठ्यपुस्तक सेंटर स्टेज और मर्चेंट ऑफ वेनिस के प्रमुख पात्रों के चरित्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से डॉ. अनुराधा दीपक, डॉ. बबीता मेहरा, डॉ. गायत्री यादव, डॉ. नरेश दुग्गल, डॉ. मेघना शर्मा ने निर्णायक दल की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में गुनगुन ने प्रथम, जूही व शिवांगी ने द्वितीय, हर्षिता ने तृतीय और दीपक, कार्तिक व नैंसी ने सांत्वना पुरस्कार जीते। अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ. बिंदु अरोड़ा ने कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

केएलपी कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती ऊषा रुस्तगी ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बताते हुए समस्त आयोजन मंडल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed