फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Groups of farmers reaching the Kheda border according to the daily roster

रोजाना रोस्टर के हिसाब से खेड़ा बॉर्डर पहुंच रहे किसानों के जत्थे

Wed, 24 Mar 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Groups of farmers reaching the Kheda border according to the daily roster
किसानो को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आंदोलित किसानों के मोर्चे को 100 दिन पूरे होने पर किसानों ने बुधवार को धन्यवाद ज्ञापन दिवस मनाया। इस अवसर पर बॉर्डर के मोर्चे पर आंदोलन के सहयोगी और सहभागी रहे लोगों के योगदान के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मानित किया गया। दिल्ली से पहुंचे प्रति ध्वनि ग्रुप की ओर से लोकगीतों के माध्यम से किसानों का मनोरंजन कराया गया। वहीं राजस्थान के जोधपुर व कोटा जिले के किसानों का एक जत्था धरनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर रोजाना रोस्टर के हिसाब से किसानों के जत्थे पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही 26 मार्च को किसानों के भारत बंद को कामयाब करने के लिए किसानों ने लोगों से बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। बता दें कि किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली कूच कर रहे राजस्थान के किसानों को हरियाणा पुलिस ने हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर रोक लिया था। उसके बाद से किसानों ने यहीं पर धरना शुरू कर दिया था। यहां किसानों को समर्थन देने राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात व मध्यप्रदेश के किसानों के जत्थे पहुंच रहे हैं। खेड़ा बॉर्डर पर करीब डेढ़ किलोमीटर में फैले आंदोलन के कारण हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता पेमाराम ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि एक अधिनायकवाद पार्टी का राज है, जोकि आज भी देश में राजनीति की आड़ में साम्राज्यवादी-पूंजीवादी कॉरपोरेट के हितों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनकी छत्रछाया में अनेक पूंजी के दलाल व्यक्ति धनबल, बाहुबल और सांप्रदायिक जातीय ध्रुवीकरण की राजनीति का इस्तेमाल कर टिकट खरीद कर विधायक, सांसद और मंत्री बन कर अपने आकाओं के हितों की रक्षा के लिए कानून बना रहे हैं। किसान वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को हर वर्ग के लोगों का साथ मिला है। इसकी बदौलत यह आंदोलन शातिपूर्ण ढंग से चल रहा है। आमसभा को संबोधित करने वालों में योगेंद्र यादव, रणजीत राजू, तारा सिंह सिद्धू, राजबाला यादव, दीपक लांबा, हरफूल सिंह व मनजीत सिंह ठकराल सहित अन्य शामिल रहे। सभा का संचालन डॉ. संजय माधव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed