फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Green signal will be given to 200 bed hospital to be built in Dharuhera

Rewari News: धारूहेड़ा में बनेगा 200 बेड के अस्पताल को हरी झंडी

Tue, 13 Feb 2024 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Green signal will be given to 200 bed hospital to be built in Dharuhera
धारूहेड़ा ​स्थित नगरपालिका कार्यालय।
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा में नगर पालिका की ओर से डेढ़ कनाल जमीन पर 200 बेड का अस्पताल बनेगा। नगर पालिका की ओर से तैयार प्रस्ताव को सहमति मिलने के बाद अस्पताल भवन के लिए धारूहेड़ा थाना के समीप डेढ़ कनाल जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही बजट भी जारी भी कर दिया जाएगा। इस अस्पताल के बनने से शहर के आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक लाभान्वित होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि धारूहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर स्थित है। राजमार्ग पर अस्पताल होना भी जरूरी है क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं के गंभीर रूप से घायल होने वाले मरीजों को आपातकालीन की आवश्यकता होती है। बड़ा अस्पताल न होने के कारण रेवाड़ी या रोहतक रेफर किया जाता है। धारूहेड़ा से रेवाड़ी आने में करीब 40 से 50 मिनट या उससे ज्यादा का समय लग जाता है और जब रेवाड़ी नागरिक अस्पताल से किसी मरीज को रेफर किया जाता है तो रोहतक जाने में करीब दो घंटे या उससे ज्यादा का समय लग जाता है। ऐसे में तीन घंटे बर्बाद हो जाते हैं। अस्पताल बनने के बाद इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


धारूहेड़ा की जनसंख्या करीब एक लाख के आसपास

धारूहेड़ा की जनसंख्या करीब एक लाख के आसपास है। यहां पर औद्योगिक क्षेत्र और झुग्गी झोपड़ियां बहुत हैं। राजस्थान सीमा के साथ अन्य राज्यों के काफी श्रमिक काम करते हैं। अस्पताल बनने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। फिलहाल अनुमति तो मिल चुकी है, अब बजट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


हजारों श्रमिकों को भी मिलेगा फायदा

धारूहेड़ा की छोटी-बड़ी करीब 65 औद्योगिक इकाइयों में 40 हजार से अधिक श्रमिक काम करते हैं। इस अस्पताल के बनने से बड़ा फायदा श्रमिकों को मिलेगा। इलाज के लिए गुरुग्राम और मानेसर में उपचार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। मौजूदा समय में धारूहेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, सुविधाएं भी ठीक है। मगर अब आबादी भी काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में यह स्वास्थ्य केंद्र मौजूदा समय के लिए अनुकूल नहीं है। इसके लिए एक अस्पताल होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिका की ओर से तैयार प्रस्ताव को सहमति मिल चुकी है। अस्पताल भवन के लिए धारूहेड़ा थाना के समीप डेढ़ कनाल जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है।

कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed