{"_id":"65d38df828fbf375a30bd9e0","slug":"gram-panchayat-honored-on-completion-of-phd-rewari-news-c-198-1-rew1001-200998-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीएचडी पूरा होने पर ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीएचडी पूरा होने पर ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित
Mon, 19 Feb 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
कुंड में पीएचडी स्कॉलर भाई-बहन को सम्मानित करते ग्राम पंचायत सदस्य। स्रोत: स्वयं
कुंड। गांव कुंड में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से कामर्स में पीएचडी पूरा करने पर मालविका पुत्री नवीन वर्मा चीफ इंजीनियर डीएचबीवीएन हिसार को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके चचेरे भाई हिमांशु सोनी पुत्र सुनील सोनी का केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान में चयन होने पर मिठाई खिलाकर और फूलमालाओं से सम्मानित किया गया।
सरपंच मंजू शर्मा ने बताया कि एक ही परिवार से दो भाई बहनों का पीएचडी करना गांव के लिए गौरव की बात है। ग्राम पंचायत ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पहल शुरू की है। इस दौरान दोनों परिवारों के सदस्यों में कुंती देवी, नवीन वर्मा, सुमन सोनी, सुनील सोनी, उर्मिला सोनी और बुजुर्ग मंगतूराम शांडिल्य का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर महेश शर्मा, मुकेश जेई, पवन शांडिल्य, महावीर सोनी, देसराज, सुरेश यादव, उर्मिला यादव, गीता सोनी, सुमन सोनी, डॉक्टर मुकेश, गीतेश धनंजय, डॉ. आनंद राज शर्मा उपस्थित रहे। नवीन वर्मा ने ग्राम पंचायत के प्रति आभार जताया।