फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grain market filled with crops, wheat lifting process slow...

संशोधित...नशा खुद के साथ समाज के लिए भी घातक, इससे दूर रहें: डीसी

Wed, 23 Apr 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Grain market filled with crops, wheat lifting process slow...
फोटो: 04रेवाड़ी। नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र के प्रशासनिक खण्ड का उद्घाटन करते डीसी अभि
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में एडमिन ब्लॉक का उद्घाटन किया। सेंटर का अवलोकन करते हुए उन्होंने मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सेंटर के मनोविज्ञानी एवं परामर्श कक्ष, मरीज कक्ष, भोजन शाला आदि का निरीक्षण किया और कहा कि यहां की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखें। मरीजों को समय पर दवाई और इलाज की सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र को और बेहतर बनाने में जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो नागरिक नशा मुक्ति केन्द्र से अपना इलाज करवा चुके है उनकी भी समय-समय पर रिपोर्ट लेते रहे।
विज्ञापन




डीसी ने कहा कि नशे की बुराई को जड़ से खत्म करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसी उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा को पूरे प्रदेश में चलाया हुआ है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में निरंतर जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार में कोई व्यक्ति नशे का आदी हो चुका है तो परिजन उसे उपचार के लिए इस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में ला सकते हैं। जहां मरीज को परामर्श दिए जाने के साथ उसका उपचार भी किया जाता है। इस केंद्र का टोल फ्री नंबर 18001803783 है, जिस पर फोन कर नि:शुल्क सलाह भी ली जा सकती है। डीसी ने नशा मुक्ति केन्द्र में उपचाराधीन मरीजों के बारे में पूछताछ की और उनको फल वितरित किए।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में इस समय नौ रोगी हैं। इस सेंटर में 15 मरीजों के रहने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि रोगियों की समय-समय पर काउंसलिंग की जाती है और उन्हें नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में रोगियों को मनोरंजन के लिए खेल व घूमने की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा मरीजों को रोजाना योगाभ्यास करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, डीएसपी विनोद शंकर, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र श्योराण, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी पिंकी दलाल, मनोवैज्ञानिक संदीपा, नशा मुक्ति केंद्र के परियोजना समन्वयक जोगेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed