फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   GPS students won overall trophy in dance competition

Rewari News: नृत्य प्रतियोगिता में जीपीएस की छात्राओं ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Tue, 04 Feb 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
GPS students won overall trophy in dance competition
फोटो : 03डांसिग स्टार प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ट्रॉफी मिलने के बाद खुशी जाहिर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। माउंट हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में जैन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाई। समूह नृत्य में छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शिक्षकों के साथ-साथ प्रबंधन समिति ने इस उपलब्धि पर छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात दिल्ली रोड स्थित माउंट हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अलग-अलग वर्गों में छात्राओं ने अपने नृत्य की छाप छोड़ी। समूह नृत्य वर्ग में छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समूह नृत्य में अमाया ठाकुर, भव्या रोहिल्ला, हाना, तृषा गोयल, अदिति ठाकुर व पूर्वी रोहिल्ला ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर पहला स्थान प्राप्त किया। कथक नृत्य प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह उपलब्धि प्राप्त की। प्रतियोगिता में एकल नृत्य के कनिष्ठ वर्ग में पूर्वी रोहिल्ला और युगल नृत्य में भव्या रोहिल्ला व पूर्वी रोहिल्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधन समिति के प्रधान प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष राकेश जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक मोहित जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, सदस्य अनुज जैन, भारत जैन, पलका जैन, प्रद्युम्न जैन, प्रधानाचार्य सोनल छाबड़ा, उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed