{"_id":"67ae39919173ca914e076174","slug":"govind-got-army-medal-for-killing-two-terrorists-rewari-news-c-198-1-rew1001-215260-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो आतंकवादियों को मार गिराने पर गोविंद को मिला सेना मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो आतंकवादियों को मार गिराने पर गोविंद को मिला सेना मेडल
Thu, 13 Feb 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 33रेवाड़ी। गांव न्योला में गोविंद चौहान को सेना मेडल मिलने पर उनका स्वागत करते परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। दो आतंकवादियों को मार गिराने पर गांव न्योला के बेटे गोविंद पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान को सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। इस पर गांव में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद ने 4 मई 2023 को बारामुला श्रीनगर में एक ऑपरेशन सर्च किया था, जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया था। भारतीय सेना ने गोविंद सिंह चौहान को सेना मेडल देकर सम्मानित किया। यह गांव व क्षेत्र के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक कुलाना पर वीरवार को गोविंद चौहान का जोरदार स्वागत किया गया और सम्मान के साथ गांव न्योला में सम्मान समारोह कार्यक्रम कराया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सरपंच जय भगवान रतनथल, पाटोदा से देवेंद्र पवार, अरविंद सिंह चौहान, सेठी बंसल, सरपंच छपार श्रीभगवान, सरपंच रामकेश मुबारकपुर, सरपंच प्रदीप चौहान कोका, सरपंच भंवर सिंह, संजय ठेकेदार हसवास, सोनू उर्फ बाबा ठाकुर, रंजीत बागड़ी, भरत सिंह चौहान, सरपंच शमशेर सिंह, आशीष ठेकेदार, भोला ठेकेदार, समाजसेवी सुखबीर छवा, राजेंद्र डागर, पूर्व ईश्वर सरपंच व क्षेत्र की सरदारी मौजूद रही।