फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government should start procurement of pearl millet from September

बाजरे की सरकारी खरीद 20 सितंबर से शुरू करे सरकार : विद्रोही

Wed, 09 Sep 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Government should start procurement of pearl millet from September
रेवाड़ी। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अहीरवाल क्षेत्र में बाजरे की सरकारी खरीद 20 सितंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2900 रुपये प्रति क्विंटल पर शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मंडियों में बाजरे की आवक शुरू हो चुकी है और करीब 15 सितंबर से 40 प्रतिशत फसल की कटाई शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

विद्रोही ने कहा कि मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसान कटाई के तुरंत बाद फसल मंडियों में बेचने को प्राथमिकता देंगे। आसपास मंडियों में बाजरे की आवक तेजी से बढ़ेगी। किसानों को औने-पौने दामों पर फसल बेचने से बचाने के लिए सरकार को समय रहते खरीद की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से बाजरे की फसल को कम वर्षा, ओलावृष्टि और समय पर बारिश नहीं होने से हुए नुकसान की तत्काल विशेष गिरदावरी कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र में 25 सितंबर तक बाजरे की कटाई पूरी होने की संभावना है, इसलिए गिरदावरी में देरी किसानों के हितों पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed